छह माह में 43 हत्या, 317 चोरी व 69 सेंधमारी

आरा : विगत छह माह के अंदर जिले में हुई चोरी की घटनाओं में पूरे पुलिस प्रशासन की पोल खोलकर रख दी है. एक तरफ छह माह के भीतर 43 हत्या घटनाओं से लोग डर रहे है. वहीं सेंधमारी और चोरी की घटना ने लोगों को रात में जगने के लिए मजबूर कर दिया. इस […]
आरा : विगत छह माह के अंदर जिले में हुई चोरी की घटनाओं में पूरे पुलिस प्रशासन की पोल खोलकर रख दी है. एक तरफ छह माह के भीतर 43 हत्या घटनाओं से लोग डर रहे है. वहीं सेंधमारी और चोरी की घटना ने लोगों को रात में जगने के लिए मजबूर कर दिया. इस आंकड़े से यह प्रतीत होता है कि पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में कितना मुस्तैद है.
रात में गश्ती कर रहे पुलिस का खौफ का मंजर स्पष्ट रूप से दिखायी पड़ रहा है. ये हम नहीं आंकड़े ब्यां कर रहे हैं. 2017 के जनवरी से लेकर जुलाई तक हत्या, लूट, सेंधमारी तथा चोरी की घटनाओं में इजाफा हुआ है, जिनमें सर्वाधिक चोरी की घटना शहर में हुई है. ग्रामीण क्षेत्रों की बात छोड़ दें, तो शहर में चोरी की घटनाएं सर्वाधिक हुई हैं, जिससे लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है. कुछ घटनाओं को पुलिस ने खुलासा तो किया है, लेकिन अधिकतर घटनाएं आज भी फाइलों में दबी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










