गोला व्यवसायी हत्याकांड में ढिबुआ के घर हुई कुर्की

आरा : गोला व्यवसायी हत्याकांड में नामजद फरार आरोपित ढिबुआ के घर की कुर्की- जब्ती की कार्रवाई की गयी. इस दौरान नगर थाना पुलिस ने रविवार को भलुहीपुर गांव निवासी नामजद ढिबुआ के घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गयी. सोमवार को अन्य आरोपितों के घर की कुर्की- जब्ती की जायेगी. बता दें कि कोर्ट […]
आरा : गोला व्यवसायी हत्याकांड में नामजद फरार आरोपित ढिबुआ के घर की कुर्की- जब्ती की कार्रवाई की गयी. इस दौरान नगर थाना पुलिस ने रविवार को भलुहीपुर गांव निवासी नामजद ढिबुआ के घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गयी. सोमवार को अन्य आरोपितों के घर की कुर्की- जब्ती की जायेगी. बता दें कि कोर्ट से पांच नामजद आरोपितों के घर कुर्की- जब्ती के लिए मंजूरी मिली थी, जिसमें शनिवार को नइम के घर से पुलिस बैरंग लौट गयी थी. वहीं रविवार को कार्रवाई की गयी.
बता दें कि 10 नामजद आरोपितों में तीन लोगों की गिरफ्तारी पुलिस ने की है. फरार सात आरोपितों के घर की कुर्की के लिए आवेदन दिया गया था, जिसमें पांच को कोर्ट ने मंजूर कर लिया. दो के विरुद्ध कोर्ट द्वारा रोक लगा दी गयी है, जिसमें हम नेता दानिश रिजवान तथा इंद्रभान सिंह शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










