बारिश से खेतों में आयी नमी बिचड़ा डालने की तैयारी

आरा : पिछले कुछ दिनों से मौसम में आये बदलाव से एक तरफ जहां आम लोग राहत महसूस कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ किसानों के चेहरे खिल रहे हैं. बारिश से खेतों में नमी आ गयी है. बिचड़ा डालने में किसानों को काफी राहत मिलेगी. वहीं जिन किसानों ने बिचड़ा डाल दिया है, उनके […]
आरा : पिछले कुछ दिनों से मौसम में आये बदलाव से एक तरफ जहां आम लोग राहत महसूस कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ किसानों के चेहरे खिल रहे हैं. बारिश से खेतों में नमी आ गयी है. बिचड़ा डालने में किसानों को काफी राहत मिलेगी. वहीं जिन किसानों ने बिचड़ा डाल दिया है, उनके लिए तो बारिश और भी राहत भरी है.
बतादें कि जिले में 25 मई से धान का बिचड़ा डालने का काम शुरू हो चुका है. आंशिक रूप से अभी कुछ जगहों पर किसानों ने बिचड़ा डाला है. इधर अच्छी बारिश होने से अब अधिकांश किसान बिचड़ा डालने की तैयारी में जुट गये हैं. बारिश की वजह से खेतों में पड़ी दरार पट गयी है. बारिश होने के साथ ही किसान हल-बैल और ट्रैक्टर के साथ खेतों की जुताई में जुट गये हैं. बारिश होने के कारण किसानों का बिचड़ा डालने के लिए डीजल का खर्च भी काफी हद तक कम हो गया है.
जिले में अभी तक नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया है. हर साल किसान डीजल पंप के सहारे ही धान का बिचड़ा डालते थे. इस बार शुरुआती दौर में ही अच्छी बारिश होने से बिचड़ा डालने में किसानों को राहत मिली है. जानकारों के अनुसार मौसम बेहतर होने और बारिश से धान, मक्का, सब्जी, बजरा के साथ फलदार पौधों की बागवानी करने वालों के लिए काफी फायदेमंद होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










