ePaper

bhagalpur news. बूढ़ानाथ मोहल्ले में विवाहिता ने फंदे से झूल कर की खुदकुशी

Updated at : 03 Feb 2026 1:50 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. बूढ़ानाथ मोहल्ले में विवाहिता ने फंदे से झूल कर की खुदकुशी

जोगसर थाना क्षेत्र के बूढ़ानाथ स्थित मथुरा घोष लेन निवासी इपीएफ ऑफिस के गार्ड अक्षत कुमार उर्फ छोटू की पत्नी प्रियंका कुमारी (20) ने सोमवार को फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली है.

विज्ञापन

जोगसर थाना क्षेत्र के बूढ़ानाथ स्थित मथुरा घोष लेन निवासी इपीएफ ऑफिस के गार्ड अक्षत कुमार उर्फ छोटू की पत्नी प्रियंका कुमारी (20) ने सोमवार को फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली है. पुलिस ने मृतका के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है. इसमें पति-पत्नी के बीच अनबन होने की बात सामने आयी है. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची जोगसर थाना पुलिस ने परिजनों के सामने फंदे से शव को उतारा. प्रियंका का कमरा खुला था. कमरे से हो कर एक सीढ़ी छत की ओर गयी है. वह साड़ी के टुकड़े से बने फंदे से झूल रही थी. सिटी डीएसपी टू अजय कुमार चौधरी ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की है. पुलिस ने देर शाम शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया था. बच्चे के रोने के बाद परिजनों को मिली घटना की जानकारी मृतका के ससुरालवाले परिजनों ने बताया कि दोपहर एक बजे एकाएक प्रियंका के छह माह का पुत्र रोने लगा. अक्सर रोने के बाद प्रियंका उसे चुप करा लेती थी. लेकिन आज बच्चा रोये ही जा रहा था और प्रियंका की आवाज नहीं आ रही थी. फिर प्रियंका की ननद अंजली और चचेरा देवर देखने गया तो पता चला कि वह फंदे से झूल रही है. इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गयी. देखते ही देखते सभी परिजन जुट गये. परिजनों ने बताया कि प्रियंका पिछले माह 27 जनवरी को अपने मायके बांका जिले के बाराहाट के फुलहरा गांव गयी थी. 31 जनवरी को वापस अपने मां शांति देवी के साथ आयी. प्रियंका की मां ने रविवार को माघी स्नान किया. फिर सोमवार की सुबह वह अपने घर के लिए रवाना हो गयी. दूसरी तरफ प्रियंका के पति और सास दोनों कोर्ट तारीख करने चले गये. घर में सिर्फ प्रियंका की नदद और वह रह गयी थी. दोनों के एक दूसरे के आचरण पर था शक प्रियंका और अक्षत ने दो नंबवर 2024 को प्रेम विवाह किया था. प्रेम विवाह के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था. अक्षत गार्ड की नौकरी करता था. कभी कभी तीन दिनों तक लगातार वह ड्यूटी में रहता था. अक्षत ने बताया कि इस क्रम में प्रियंका उस पर शक करती थी कि तुम्हारा किसी दूसरी लड़की के साथ संबंध है. दूसरी तरफ अक्षत ने बताया कि प्रियंका मोबाइल खूब चलाती थी. हालांकि अक्षत ने बताया कि उसने प्रियंका को ऐसे ही यह बात कही थी. वह उस पर शक नहीं करता था. दूसरी तरफ प्रियंका के पिता फंटूश मंडल सहित भाइयों ने बताया कि प्रियंका जिद्दी स्वभाव की थी लेकिन वह ठीक थी. घटना के संदर्भ में कुछ भी जानकारी होने से मायके के परिजनों ने इनकार किया है. सुसाइड नोट में प्रियंका ने स्पष्ट लिखा, पति को था उसके आचरण पर शक प्रियंका के बिस्तर के नीचे से मिले सुसाइड नोट में प्रियंका ने स्पष्ट लिखा है कि पति को उसके आचरण पर शक था. इसलिए वह आत्महत्या करने जा रही है. सुसाइड नोट प्रियंका ने अपने पति के नाम से ही लिखा है, जिसमें आचरण पर शक होने के बाद काफी आहत थी. पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि सुसाइड नोट प्रियंका के ही हैंड राइटिंग में है. इधर पड़ोसियों ने बताया कि अक्सर छोटी-छोटी बात पर प्रियंका का झगड़ा होता था, जो काफी मामूली था. ऐसा झगड़ा हरेक घर में होता है. इस तरह के झगड़े के कारण प्रियंका आत्महत्या करेगी, उनलोगों को ऐसा अंदाजा नहीं था. कोट आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है. सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. मामले की छानबीन की जा रही है. फोरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ-साथ मायके वाले परिजनों के बयान का भी इंतजार है. मंटू कुमार, थानाध्यक्ष जोगसर, भागलपुर

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन