bhagalpur news. अनुराधा खेतान ने कम उम्र में महिलाओं को जोड़ा और समाज को जुड़ाव का सिखाया पाठ

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. अनुराधा खेतान ने कम उम्र में महिलाओं को जोड़ा और समाज को जुड़ाव का सिखाया पाठ

अनुराधा खेतान को श्रद्धांजलि.

विज्ञापन

-राष्ट्रीय महिला जागरण समिति की अध्यक्ष अनुराधा खेतान के निधन पर भागलपुर व आसपास क्षेत्र के सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने जुटकर किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन राष्ट्रीय महिला जागरण समिति की अध्यक्ष सह केंद्रीय रेलवे रेलयात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान की धर्मपत्नी अनुराधा खेतान के निधन पर रविवार को गौशाला सभागार में भागलपुर व आसपास क्षेत्र के सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया. पूर्व डिप्टी मेयर डॉ प्रीति शेखर ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अनुराधा खेतान ने कम उम्र में वह उपलब्धि प्राप्त कर ली, जो अधिक से अधिक पैसा कमाकर या ऊंचे ओहदे पाकर भी महिलाएं नहीं कर पातीं. निर्विवाद होकर महिलाओं को जोड़ा और मानव समाज के बीच भाईचारा का पाठ पढ़ाया. अपने परिवार में सामंजस्य स्थापित करते हुए लोगों को एक-दूसरे के साथ चलना सिखाया. महिलाओं में खासकर जलन की बजाय मेलजोल बढ़ाने को प्रेरित किया.

वरिष्ठ पत्रकार विश्वेश आर्या ने कहा कि अनुराधा खेतान ने जोड़ने की खासियत से बहुत कम समय में बड़ी प्रसिद्धि प्राप्त की. पति विष्णु खेतान को समाजसेवा के लिए हमेशा प्रेरित करती रहीं. नेक नियत से हमेशा हरेक वर्ग के लोगों की सेवा की. इसी क्रम में भजन गाकर कलाकारों ने श्रद्धांजलि दी. आयोजन में डिप्टी मेयर डॉ सलाहउद्दीन अहसन, श्याम भक्त मंडल के निलेश कोटरीवाल, प्रभा कोटरीवाल, गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रवक्ता सरदार हर्षप्रीत सिंह, चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष अशोक भिवानीवाला, श्रवण बाजोरिया, शाकंबरी परिवार के अध्यक्ष बद्री प्रसाद छापोलिका, सजय सलामपुरिया, संजय अग्रवाल, मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष अनिल खेतान, ओमप्रकाश कानोडिया, जॉनी संथालिया, रवि शर्मा, धोली सती समिति के पवन बजाज, रतन रूंगटा, रोहित बाजोरिया, विकास जैन, सुमित जैन, वैश्य फाउंडेशन के शंभु भगत, विश्वकर्मा महासंघ के अध्यक्ष विशाल आनंद, महिला जागरण समिति की पल्लवी देवी, प्रभा देवी, रेणु अग्रवाल, आरती कुमारी, सुमन सोनी, रूबी दास चंदन कुमार, बीके महाजन, अधिवक्ता राजेश तिवारी, लायंस क्लब की रजनी बुधिया, विकास बुधिया आदि ने श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के पदाधिकारी संजय केजरीवाल, सुरेश बुधिया, अलका बुधिया, मनोज बुधिया, डॉ सीताराम शर्मा, राजेश टंडन, सुमित अग्रवाल, हेमंत शर्मा, मनीष मिश्रा, नीरज मिश्रा, प्रकाश गोयनका, विनय खंडेलवाल, मिथिलेश साह आदि उपस्थित थे.

आरपीएफ एसोसिएशन ने जताया शोक

विष्णु खेतान ने बताया कि आरपीएफ एसोसिएशन ने भी शोक जताया है. इसमें देशभर में कार्यरत रेलवे पुलिस फोर्स अनुराधा खेतान को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उनके कृतित्व की चर्चा की.

विज्ञापन
काली किंकर मिश्रा

लेखक के बारे में

By काली किंकर मिश्रा

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन