सजौर में ट्रैक्टर पल��ा, दबने से चालक की मौत

Updated:
विज्ञापन

सजौर में ट्रैक्टर पलटा, दबने से चालक की मौत

विज्ञापन

शाहकुंड. सजौर थाना क्षेत्र के हरनाथपुर बगीचा के समीप रविवार के सुबह सात बजे एक ट्रैक्टर के अनियंत्रित हो पलटने से हाजीपुर गांव के नागेश्वर सिंह का पुत्र घनश्याम कुमार (20) ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. ट्रैक्टर पलटने की सूचना पर स्थानीय ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और दबे युवक को बाहर निकाल मायागंज अस्पताल ले गये, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया. परिजनों के अनुसार युवक घनश्याम कुमार ईंट लेकर नाथनगर गया था. वापस लौटने के क्रम मे ट्रैक्टर सड़क किनारे बगीचे में पलट गया, जिसमें युवक की दबने से मौत हो गयी. युवक होनहार और मेहनती था.परिवार का भरण पोषण ट्रैक्टर चला कर करता था. वह पिता का तीसरा पुत्र था. उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. थानाध्यक्ष सूरज सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. यूडी केस दर्ज किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन