Bhagalpur News: फेब्रिकेटेड वार्ड के सामने की सड़क बनेगी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
मायागंज अस्पताल स्थित फेब्रिकेटेड वार्ड के सामने सड़क को ढलाई कर समतल किया जायेगा.
विज्ञापन
भागलपुर.
मायागंज अस्पताल स्थित फेब्रिकेटेड वार्ड के सामने सड़क को ढलाई कर समतल किया जायेगा. इस जर्जर रास्ते पर ट्रॉली पर मरीजों को आने-जाने में परेशानी होती है. बुधवार को निरीक्षण के बाद अस्पताल अधीक्षक डाॅ हेमशंकर शर्मा ने सड़क मरम्मत का निर्देश दिया. उन्होंने फेब्रिकेटेड के बाद थैलेसीमिया समेत अन्य वार्डों का निरीक्षण किया. उन्होंने फेब्रिकेटेड स्थित कैंसर डे केयर सेंटर के पीछे जाम पड़े नाला की सफाई कराने को कहा. फेब्रिकेटेड में बीपी जांच वाली खराब मशीन को बदलकर नयी मशीन खरीदने को कहा. वहीं, डाॅक्टरों की विभिन्न मांग को पूरा करने का निर्देश अस्पताल मैनेजर सुनील कुमार को दिया. डॉ हेमशंकर शर्मा ने बताया कि जलजमाव वाली जगह पर ढलाई होगी.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन