गर्मी की छुट्टी में विभिन्न स्कूलों में कमजोर बच्चों को पढ़ायेंगे शिक्षक : डीइओ
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
जिला स्कूल में मंगलवार को वार्षिक परीक्षा का मूल्यांकन, प्रगति परिणाम व मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया.
विज्ञापन
जिला स्कूल में मंगलवार को वार्षिक परीक्षा का मूल्यांकन, प्रगति परिणाम व मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया. इस अवसर पर गीत-संगीत और खेल कूद प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी. डीइओ राजकुमार शर्मा ने प्रगति पत्रक का वितरण किया. उन्होंने कहा कि बच्चों को प्रोत्साहित कर उन्हें पढ़ने के प्रति प्रेरित करना आवश्यक है. गर्मी की छुट्टी के दौरान भी स्कूल खुले रहेंगे. सभी शिक्षक इस दौरान कमजोर बच्चों को पढ़ायेंगे. विभिन्न प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर डॉ जमाल मुस्तफा, नितेश कुमार, बबीता कुमारी, सतदल मंजरी आदि मौजूद थे.
गर्मी की छुट्टी में जिला स्कूल का स्थापना दिवस समारोह
गर्मी की छुट्टी में जिला स्कूल का स्थापना दिवस समारोह मनाये जाने की संभावना है. समारोह के लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एसएसए को नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. इस संदर्भ में जिलाधिकारी द्वारा आवश्यक निर्देश दिये जाने के बाद कार्यक्रम की तिथि की घोषणा की जायेगी. मालूम हो कि जिला स्कूल की स्थापना के 200 वर्ष पूरे हो गये हैं.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन