बिहार के भागलपुर की संचिता बासु, टिकटॉक स्टार से बनीं साउथ फिल्म की हिरोइन, 'First Day First Show' रिलीज

Updated at : 03 Sep 2022 3:11 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार के भागलपुर की संचिता बासु, टिकटॉक स्टार से बनीं साउथ फिल्म की हिरोइन, 'First Day First Show' रिलीज

बिहार के भागलपुर की संचिता बासु की पहचान एक टिकटॉक स्टार के रूप में थी. अब संचिता साउथ मूवी की हिरोइन बन चुकी है. उनकी पहली फिल्म रिलीज हो चुकी है. जानिये कौन हैं संचिता...

विज्ञापन

बिहार के भागलपुर की रहने वाली संचिता बासु को टिकटॉक स्टार के रूप में लोगों का खूब स्नेह मिला. लेकिन अब संचिता बासु साउथ इंडियन फिल्म जगत की हिरोइन बन चुकी हैं. संचिता साउथ की एक फिल्म ‘फर्स्ट डे फर्स्ट शो’ में लीड हीरोइन की भूमिका निभा रही हैं. दो सितंबर को उनकी पहली फिल्म रिलीज हो गयी है. दक्षिण भारत के सिनेमा घरों के साथ-साथ विदेश में भी ये फिल्म रिलीज हुई.

सुपरस्टार चिरंजीवी ने किया प्रमोशन

संचिता बासु की फिल्म का प्रमोशन सुपरस्टार चिरंजीवी ने किया. इस दौरान चिरंजीवी ने संचिता की तारिफों के पुल बांध दिये. संचिता ने फिल्म के डायरेक्टर व सुपरस्टार चिरंजीवी को पांव छूकर मंच पर प्रणाम किया. जिसकी तारीफ बिहार में भी हर जगह लोग कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर संचिता की फिल्म के बारे में चर्चा हो रही है.

undefined
कौन है संचिता बासु

इंटरनेट पर काफी ज्यादा प्रसिद्ध हुई संचिता बासु टिकटॉक स्टार रही हैं. उन्होंने स्नेक एप पर एक्टिंग एवं डांसिंग के वीडियो डालकर लोकप्रियता हासिल की. फिलहाल वह इंस्टाग्राम पर रील्स वीडियो से लोगों का मनोरंजन करती हैं. अपनी खूबसूरत अदाएं और कला से इन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली है. संचिता बासु ने टीवी पर डांस वीडियो देखकर छोटा-छोटा वीडियो बनाना शुरू किया था. जब इस बात कि जानकारी उनके माता पिता को मिली तो दोनों ने इन्हें काफी ज्यादा सहयोग किया. इसकी वजह से आज संचिता एक जानी-मानी स्टार हैं और उनकी एक तेलुगू फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई है.

undefined
भागलपुर से हुई है पढ़ाई

बिहार की बेटी और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर संचिता का जन्म बिहार के भागलपुर में 24 मार्च 2003 को हुआ था. वर्तमान में संचिता बासु का परिवार भागलपुर में ही रहता है और संचिता वहीं से इंटर की पढ़ाई कर रही है. साउथ अभिनेत्री संचिता के परिवार में इनके माता-पिता और इनकी दो छोटी बहनें हैं. इनके पिता का नाम सुरेंद्र यादव और उनकी माता का नाम वीना देवी है.

undefined
संचिता 12वीं की छात्रा

संचिता के पिता सहरसा जिले के सितुआहा पंचायत के महादेवमंठ के किसान और समाज सेवक हैं और इनकी माता स्टेट लेवल की एथलीट रह चुकी हैं. अभिनेत्री अपने घर में अपने माता-पिता को काफी ज्यादा प्यार करती हैं और अपनी नानी के बेहद करीब हैं. संचिता ने माउंट कार्मेल स्कूल, भागलपुर से अपनी दसवीं कक्षा की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने वहीं से इस बार 12वीं का परीक्षा भी दी है.

undefined
टिकटॉक पर वीडियो बनाकर फेमस हुई संचिता

संचिता बचपन से डॉक्टर बनना चाहती थी. लेकिन बड़े होते हुए उनका रुझान मॉडलिंग की तरफ ज्यादा हो गया. संचिता ने अपने करियर की शुरुआत टिकटॉक पर वीडियो बनाकर की थी. भारत में टिकटॉक पर बैन लगने से पहले इनके 3 मिलियन फॉलोअर्स थे. टिकटॉक बंद होने के बाद इन्होंने इंस्टाग्राम और स्नैक एप पर वीडियो बनाकर डालना शुरू किया. इसके बाद संचिता जी म्यूजिक की वीडियो फिर से उड़ना में नजर आयी.

undefined
हीरोइन की मुख्य भूमिका में संचिता

अब संचिता बासु साउथ की तेलुगू फिल्म ‘फर्स्ट डे फर्स्ट शो’ में हीरोइन की मुख्य भूमिका निभाते नजर आ रही हैं. इस फिल्म की शूटिंग मुंबई और हैदराबाद में हुई है. इसके साथ ही एक्ट्रेस संचिता साउथ इंडस्ट्री में कई अन्य प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही है और वे साउथ फिल्म के कुछ सीरियलों में भी नजर आयेंगी. सहरसा व भागलपुर में काफी ज्यादा खुशी का माहौल छा गया है. संचिता की फिल्म हिंदी में भी जल्द ही आएगी.

Published By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन