bhagalpur news. नाथनगर में बनेगा गन्ना उद्योग का क्षेत्रीय कार्यालय

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. नाथनगर में बनेगा गन्ना उद्योग का क्षेत्रीय कार्यालय

गन्ना उद्योग विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना की जानी है. इसके लिए नाथनगर में सरकारी जमीन चिह्नित की गयी है. जमीन ट्रांसफर की प्रक्रिया की जा रही है.

विज्ञापन

गन्ना उद्योग विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना की जानी है. इसके लिए नाथनगर में सरकारी जमीन चिह्नित की गयी है. जमीन ट्रांसफर की प्रक्रिया की जा रही है. नाथनगर सीओ व सदर डीसीएलआर द्वारा भूमि ट्रांसफर की फाइल उपलब्ध कराने के बाद सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने अनुशंसा सहित फाइल एडीएम को उपलब्ध कराया है. गन्ना उद्योग विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के भवन निर्माण के लिए बहादुरपुर मौजा में जमीन चिह्नित की गयी है. कुल 82 डिसमिल जमीन का निःशुल्क भू-हस्तानांतरण की अनुशंसा की गयी है. नाथनगर के अंचल अधिकारी व सदर भूमि सुधार उप समाहर्ता द्वारा अभिलेख में उल्लेख किया गया है कि उक्त प्रस्तावित भूमि भूदान, सैरात व सार्वजनिक उपयोग आदि से मुक्त है. अंचलाधिकारी द्वारा अंचल अमीन से जमीन की मापी करा ली गयी है. अपने भवन से विभागीय कामकाज होगा सुगम गन्ना उद्योग विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय का अपना भवन बन जाने से विभागीय कार्यों में तेजी आयेगी. फिलहाल कार्यालय जिला कृषि कार्यालय परिसर में संचालित हो रहा है, जिससे स्थान की कमी के कारण कई कार्य प्रभावित होते हैं. नये भवन के निर्माण से पर्याप्त स्थान मिलेगा. रिकॉर्ड रखने, बैठकों और योजनाओं की समीक्षा में सुविधा होगी. किसानों को मिलेंगे सीधे और त्वरित लाभ क्षेत्रीय कार्यालय का अपना भवन होने से गन्ना किसानों को भी सीधा लाभ मिलेगा. किसानों को गन्ना पंजीकरण, सर्वेक्षण, भुगतान संबंधी शिकायत व सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा. एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं उपलब्ध होने से समस्याओं का त्वरित समाधान संभव होगा.

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन