Bhagalpur news श्रावणी मेला की तैयारी शुरू, भव्य होगा अजगैवीनाथ धाम महोत्सव
Published by : JITENDRA TOMAR Updated At : 01 Mar 2026 12:34 AM
श्रावणी मेला को ऐतिहासिक और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में नगर परिषद ने ठोस पहल शुरू कर दी है. श्रावणी मेला के दौरान अजगैवीनाथ धाम में विशेष महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया है.
श्रावणी मेला को ऐतिहासिक और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में नगर परिषद ने ठोस पहल शुरू कर दी है. श्रावणी मेला के दौरान अजगैवीनाथ धाम में विशेष महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. नप की सामान्य बोर्ड बैठक में चर्चा के बाद कार्यों की विस्तृत कार्ययोजना को मंजूरी दी गयी. शनिवार को नगर परिषद कार्यालय में मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू की अध्यक्षता में हुई सामान्य बोर्ड बैठक में पार्षदों से सुझाव आमंत्रित किये गये, जिन्हें कार्ययोजना में शामिल करने का प्रस्ताव पारित हुआ. कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार ने स्पष्ट किया कि इस बार “बेस्ट श्रावणी मेला” के लक्ष्य के साथ पांच माह पूर्व ही तैयारी शुरू की जा रही हैं, ताकि देश-विदेश से आने वाले कांवरियों को किसी तरह की असुविधा न हो.
जनहित के मुद्दों पर फैसले
बैठक में कबीर अंत्येष्टि राशि भुगतान में देरी का मुद्दा उठा, जिस पर सूची सत्यापन के बाद अविलंब भुगतान के निर्देश दिये गये. बीपीएल मानकों को लेकर स्पष्ट किया गया कि पात्र लाभुकों को बिना राशन कार्ड बाधा के लाभ मिलेगा. मकान निर्माण व नक्शा स्वीकृति में आ रही दिक्कतों पर संबंधित सुपरवाइजर को हटाने के लिए विभाग से पत्राचार का निर्णय लिया गया. नगर परिषद का दावा है कि श्रावणी मेला श्रद्धा, सुविधा और सुरक्षा तीनों का आदर्श संगम बनेगा. इस बार लक्ष्य केवल मेला कराना नहीं, बल्कि “बेस्ट श्रावणी मेला” का अनुभव देना है.यातायात, स्वच्छता और शहर सज्जा पर जोर
नगर में वाहन प्रवेश, पार्किंग स्थल चयन, टेंपो स्टैंड, सरकारी बस पड़ाव सैरात, प्याऊ निर्माण व संचालन को लेकर अहम निर्णय लिये गये. दीवार लेखन, नुक्कड़ नाटक और थ्री-डी पेंटिंग से शहर को सजाने की योजना बनी. कांवरिया रूट में बेहतर रोशनी, सुरक्षा, पेयजल की मुकम्मल व्यवस्था रहेगी. महिला अस्पताल गली की क्षतिग्रस्त दीवार को हटाने का प्रस्ताव लिया गया. विभिन्न सैरात को लेकर निर्णय लिया गया. वार्ड 16 में जियछ पोखर के सौंदर्यींकरण मुख्य पार्षद ने 51 कार्यों की सूची का प्रस्ताव को रखा. बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी, मुख्य पार्षद, पार्षद, सांसद प्रतिनिधि, एमएलसी प्रतिनिधि सहित नगर परिषद के कर्मी उपस्थित थे. बाक्स338 करोड़ का विकास बजट पारित, सुलतानगंज के 28 वार्डों में तेज होंगे कार्य
सुलतानगंजनगर परिषद में सामान्य बोर्ड की बैठक में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर कई बिंदुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया. वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया. मुख्य पार्षद ने बताया कि नगर परिषद की कुल आय 338 करोड़ 49 लाख 17 हजार 254 रुपये तथा व्यय 337 करोड़ 9 लाख 19 हजार 950 रुपये निर्धारित किया गया है. एक करोड़ 39 लाख 97 हजार 304 रुपये की बचत के साथ बजट पारित हुआ. नगर परिषद क्षेत्र के 28 वार्डों में एनआईटी व विभागीय योजनाओं के तहत कार्य चल रहे हैं, जबकि 51 विभागीय कार्य प्रगति पर हैं. श्रावणी मेला को लेकर कार्ययोजना तैयार करने और उसे प्रभावी ढंग से लागू करने पर सहमति बनी. सैरात बंदोबस्ती को लेकर कई निर्णय लिये गये. नगर क्षेत्र में वाहन प्रवेश के लिए सैरात व्यवस्था लागू करने तथा अन्य सैरातों पर प्रस्ताव पारित किये गये, जिससे नगर की व्यवस्था और राजस्व दोनों को मजबूती मिलेगी. बैठक में पार्षदों ने बजट को सर्वसम्मति से पारित कर नगर के विकास कार्यों को गति देने पर सहमति जतायी. बैठक में ईओ कृष्ण भूषण कुमार सहित पार्षद व नप के अधिकारी व कर्मी मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










