bhagalpur news.सीटीएस परिसर में 1.65 करोड़ से बनेगा पार्किंग शेड व वाशिंग पिट
Author Kali kinker mishra
Updated:
विज्ञापन

सीटीएस परिसर में होगा पार्किंग का निर्माण.
विज्ञापन
कहलगांव और विक्रमशिला थाना में बनेगा 20 महिला सिपाही क्षमता का जी प्लस वन बैरक
सिपाही प्रशिक्षण विद्यालय, नाथनगर (सीटीएस) परिसर में सरकारी वाहनों की रखरखाव के लिए पार्किंग शेड एवं दो वाशिंग पिट का विद्युतीकरण सहित निर्माण होगा. यह कार्य बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम को कहा गया है. मंजूरी मिलने के साथ तैयारी शुरू कर दी गयी है. इसके निर्माण पर 01 करोड़ 65 लाख 75 हजार 669 रुपये लागत आयेगी और टेंडर में इस प्राक्कलन राशि का प्रावधान किया गया है. निविदा का तकनीकी बिड 20 अप्रैल को खोली जायेगी. चयनित एजेंसी को 09 महीने में निर्माण कार्य पूरा करना होगा. इसके साथ ही सीटीएस स्थित प्रशासनिक भवन के पश्चिम की ओर आरसीसी वॉल से मिथिलेश प्राथमिक विद्यालय तक चहारदीवारी का विशेष मरम्मत कार्य कराया जाना है और इस पर अलग से 46 लाख 47 हजार 582 रुपये खर्च होंगे.कहलगांव थाना में बनेगा बैरक भवन, 20 महिलाओं सिपाहियों के रहने की होगी क्षमता
कहलगांव थाना में 20 महिला सिपाहियों के रहने की क्षमता वाला बैरक बिल्डिंग बनेगा. यह जी प्लस वन होगा. बिल्डिंग का निर्माण विद्युतीकरण सहित कराया जायेगा और इस पर लागत 55 लाख 22 हजार रुपये की आयेगी. इसको नौ महीने में बनाकर तैयार कराना होगा. वहीं, टीओपी विक्रमशिला थाना में इतनी ही क्षमता का जी प्लस वन बल्डिंग का निर्माण कराया जायेगा.13 करोड़ 23 लाख 1100 रुपये से बनेगा अभियोजन कार्यालय
शहर में अभियोजन कार्यालय बनाने की भी मंजूरी मिली है.निर्माण विद्युतीकरण सहित होगा. इसके निर्माण पर करीब 13 करोड़ 23 लाख 1100 रुपये खर्च होंगे. इसको बनाकर तैयार करने के लिए 09 महीने का समय निर्धारित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By काली किंकर मिश्रा
काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










