हबीबपुर हत्याकांड मामले में आरोपित पुलिस की पहुंच से बाहर

Updated:
विज्ञापन

हबीबपुर हत्याकांड में गिरफ्तारी नहीं

विज्ञापन

हबीबपुर थाना क्षेत्र के पंखा टोली स्थित लीची पट्टी खड्ढा में ममेलीचक निवासी मो इमरान ख्वाजा की गला रेत कर हत्या कर दी गयी थी. उक्त मामले में इलाके के कुख्यात अपराधी इमरान मुर्गा सहित उसके दो अन्य गुर्गों और अज्ञात सहयोगियों के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया था. मामले में पुलिस अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं कर सकी है. पुलिस एक तरफ जहां इमरान मुर्गा की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है, तो दूसरी तरफ उसके गिरोह के बिट्टू, मिनू, गुलफराज, सोनू और लालू सहित कई अन्य के विरुद्ध जांच कर रही है. मामले में इमरान मुर्गा के भागलपुर छोड़ कोलकाता भाग जाने की जानकारी दी जा रही है. कुछ दिन पहले मुर्गा के गुर्गों ने यह भी अफवाह उड़ायी थी कि वह कोर्ट पहुंच कर सरेंडर करने वाला है. पर न तो उसकी गिरफ्तारी हुई और न ही उसने आत्मसमर्पण किया. इधर मामले में आपसी विवाद सहित एक सरकारी भूमि पर कब्जा करने को लेकर इलाके में चल रहे विवाद के भी हत्याकांड से जुड़े होने के बिंदु पर भी भागलपुर पुलिस की विशेष टीम जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन