प्रखंड मुख्यालयों में सवा दस तक हाजिरी दर्ज कर भेजें रिपोर्ट: जिलाधिकारी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 May 2024 12:24 AM
प्रखंड कार्यालयों में सभी पदाधिकारियों व कर्मियों की उपस्थिति सुबह 10.10 बजे निर्धारित की गयी है.
-सख्ती. 10 दिनों के अंदर निर्धारित समय पर उपस्थिति दर्ज कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देशवरीय संवाददाता, भागलपुर
प्रखंड कार्यालयों में सभी पदाधिकारियों व कर्मियों की उपस्थिति सुबह 10.10 बजे निर्धारित की गयी है. बॉयोमैट्रिक मशीन के माध्यम से 10 दिनों के अंदर निर्धारित समय पर उपस्थिति दर्ज कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश जिलाधिकारी ने सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों दी है. यह भी कहा है कि कार्यालय में संधारित अटेंडेंस रजिस्टर पर सुबह 10.15 बजे तक उपस्थिति दर्ज कर जिला मुख्यालय को ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे.पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह बैठक आयोजित कर सभी संबंधित विभाग व कार्यालय से समन्वय स्थापित कर कार्यालय के लंबित कार्यों का समय से निष्पादन के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे. कार्यालय में लंबित कार्यों के निष्पादन के लिए अगले दिन किए जाने वाले कार्यों की सूची तैयार कराकर उसको निष्पादन कराने की भी कार्रवाई करेंगे. निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के साथ इसकी रिपोर्ट उपलब्ध करायेंगे.
जिलाधिकारी स्पीडी ट्रायल व मध्य निषेध से संबंधित कार्यों की समीक्षा करेंगे 24 को
जिलाधिकारी 24 मई को समीक्षा भवन में अभियोजन, स्पीडी ट्रायल व मध्य निषेध से संबंधित कार्यों की समीक्षा करेंगे. बैठक में उपस्थित दर्ज कराने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक से लेकर विशेष लोक अभियोजक, उत्पाद के प्रणय कुमार सिन्हा के नाम से नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इस बैठक का एजेंडा आठ तरह है. जिसमें अभियोजक के कार्यों का मूल्यांकन व लंबित वादों, उत्पाद, पोक्सो व एलडीपीएस के कार्यों का मूल्यांकन एवं लंबित वादों, व्यावहार न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट, सम्मन व नोटिस की तामिल कराना एवं वादों से संबंधित गवाहों को समय पर न्यायालय में प्रस्तुत कराने की अद्यतन स्थिति की समीक्षा सहित अन्य शमिल है.
वार्ड 34 के बाेरिंग में लगा नया पंप, मिलने लगा पानी
वार्ड 34 के बाेरिंग में नगर निगम ने नया पंप लगाया है. इसके लगने के साथ जलापूर्ति होने लगी है. वार्ड 50-51 के बीच वारसलीगंज तांती टाेला एवं वार्ड 43 के बाेरिंग का स्टार्टर जल गया था. दाेनाें जगह नया स्टार्टर लगाया ताे बाेरिंग चालू हुआ और लाेगाें काे पानी मिलने लगा है. जलकल शाखा प्रभारी के अनुसार जहां से भी शिकायत आ रही है, वहां मिस्त्री भेजकर ठीक कराया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










