चलो बूथ पर वोट करै ला, तभिये बचथों अपनो देश

Updated:
विज्ञापन

चलो बूथ पर वोट करै ला, तभिये बचथों अपनो देश

विज्ञापन

सुलतानगंज. अजगैवीनाथ साहित्य मंच सुलतानगंज के तत्वावधान में मंच के अध्यक्ष भवानंद सिंह प्रशांत की अध्यक्षता में सम्मान समारोह सह कवि गोष्ठी का आयोजन अंगिका के वरिष्ठ कवि हीरा प्रसाद हरेंद्र के आवास पर आयोजित की गयी. कवि हीरा प्रसाद हरेंद्र को उनकी पुस्तक अंगिका खंडकाव्य वीर अंगद के लिए उमानाथ पाठक स्मृति सम्मान, प्रशस्तिपत्र, अंगवस्त्र, पुष्प माला व अजगैवीनाथ की तस्वीर युक्त मोमेंटो से सम्मानित किया गया. अध्यक्ष भवानंद सिंह ने खंडकाव्य के कुछ अंश प्रस्तुत किया. कवि गोष्ठी की शुरुआत मंच के संयोजक मनीष कुमार गूंज के संचालन में हुई. कोलकाता से पधारे कवि मोतीलाल शर्मा, कवयित्री उषाकिरण साहा, डॉ श्यामसुंदर आर्य बरियारपुर लोहची से पधारे गजलगो दिलीप कुमार सिंह दीपक, वरिष्ठ कवि रामस्वरूप मस्ताना, मनीष कुमार गूंज ने अपनी रचना का पाठ किया. मंच के अध्यक्ष ने कहा चलो बूथ पर वोट करै ला, तभिये बचथों अपनो देश, लोकतंत्र मजबूत करी के, बदलो अपनो तों परिवेश एक वोट छै सूरज तारा एक वोट तकदीर, वोट करला सें ही बदलतै,भारत के तस्वीर. कार्यक्रम में राजकुमार भागलपुरी, शांति देवी, स्नेह लता सिन्हा, भवानंद सिंह, मोतीलाल शर्मा, दिलीप कुमार सिंह दीपक, श्यामसुन्दर आर्य, रामस्वरूप मस्ताना, उषाकिरण साहा, मनीष कुमार गूंज, नम्रता कुमारी,नैतिक उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन