भागलपुर: कहकशां परवीन बनीं जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी, कार्यकर्ताओं में हर्ष
कहकशां परवीन का स्वागत करते पूर्व जिलाध्यक्ष सुड्डू साईं
कहकशां परवीन को जदयू महिला प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाए जाने पर भागलपुर में कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर. संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद.
भागलपुर. जनता दल (यूनाइटेड) की वरिष्ठ नेत्री, पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव कहकशां परवीन को पार्टी के महिला प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाए जाने पर भागलपुर जिला जदयू के नेताओं और कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है. इस मनोनयन पर जिला जदयू परिवार की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं.
संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा और मजबूती: जिलाध्यक्ष
जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि कहकशां परवीन का लंबा राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए उनकी प्रतिबद्धता पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. उनके नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ और अधिक सशक्त व सक्रिय होगा.
वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष सुड्डू साईं ने कहा कि कहकशां परवीन को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यक्षमता का सम्मान है. उनके मार्गदर्शन में पार्टी की महिला इकाई नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी.
महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ेगी
प्रदेश सचिव संजीव चंद्रवंशी ने कहा कि उनका राजनीतिक अनुभव और संगठनात्मक क्षमता महिला प्रकोष्ठ को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगी. प्रदेश सचिव शबाना दाऊद ने कहा कि उनके नेतृत्व में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ेगी और संगठन के विस्तार को नई गति मिलेगी.
जिला कार्यालय प्रभारी प्रदीप कुशवाहा ने इसे पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में सराहनीय कदम बताया. जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में महिला कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने और संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने का बेहतर अवसर मिलेगा. वहीं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मु. फैसल ने कहा कि उनका कुशल नेतृत्व सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की भावना को और मजबूत करेगा.
इन नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं
मनोनयन पर बधाई देने वालों में रेणु सिंह, महादेव मंडल, धनंजय मंडल, पप्पू मंडल, शैलेंद्र तोमर, अर्जुन साह, विभूति गोस्वामी, सकलदेव मंडल, शाबान खान, हीरा पांडे, प्रिंस कुशवाहा, अशोक सिन्हा, सोनी कुमारी, संतोष पटेल, गोलू मंडल, डॉ. अजय सिंह, उमा मोदी, अनिरुद्ध मंडल, सीपू मंडल, आलोक कुमार, अनुज सिंह, दीपक चौहान, संजय सिंह, संजय सिन्हा, साजन कुमार, मनोज मंडल, राजेश सिंह, दिवाकर सिन्हा, दिवाकर राय, संयुक्त सिन्हा, वीरेंद्र सिंह, शेखर पांडे, जीत राणा, यासमीन परवीन, दीपक सिंह, दीपक गुप्ता, महेश दास, शालिनी साह, एहसानुल राजा डेविड, विजय मंडल, शाहबाज आलम, रवि शंकर सिन्हा, किशोर कुमार, ब्रजेश सिंह, शरण देव सिंह, मो. औरंगजेब, मो. हासिब, सुधांशु शेखर, घनश्याम मंडल, नवीन सिंह, गोपाल सिंह, निसार अहमद, सुधीर पांडे, उदय राणा, कामदेव चौधरी, अनंत कुमार, बाबूलाल पोद्दार, मोहम्मद सुल्तानुज्जमा, राजेश पासवान, अरुण मंडल, ललन कुशवाहा, गुरुदेव मंडल, विनय कुमार, सदानंद कुमार, मनीष मंडल, मु. नौशाद एवं मु. फजीर सहित कई पदाधिकारी और समर्थक शामिल हैं.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
