bhagalpur news. पड़ोसी की पिटाई से घायल वृद्ध की इलाज के क्रम में मौत
पड़ोसियों द्वारा की गयी मारपीट में घायल बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के नवादा गोपालपुर गांव निवासी धनंजय पंडित (70) की मौत जेएलएनएमसीएच मायागंज में इलाज के क्रम में हो गयी है
पड़ोसियों द्वारा की गयी मारपीट में घायल बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के नवादा गोपालपुर गांव निवासी धनंजय पंडित (70) की मौत जेएलएनएमसीएच मायागंज में इलाज के क्रम में हो गयी है. धनंजय पंडित के पुत्र अभिकांत पंडित ने बरारी थाना पुलिस के समक्ष बयान देते हुए कुल नौ लोगों पर लाठी, डंडे और फसरे से हमला कर हत्या कर देने का आरोप लगाया है. नामजदों में करमनी पासवान, ओमकार पासवान, अखिलेश पासवान, भीम पासवान, नारायण पासवान, आलोक पासवान, मनोज पासवान, सुमन पासवान शामिल हैं. अभिकांत पंडित के अनुसार सभी आरोपित घर में घुसकर सभी सदस्यों के साथ मारपीट की. घटना में उसके परिवार के चार सदस्य घायल हो गये. सभी काे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से धनंजय पंडित को बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच रेफर किया गया, जहां इलाज के क्रम मंगलवार की देर रात मृत्यु हो गयी. बताया कि उसके पिता के सिर पर फसरे से प्रहार किया गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये. रास्ता विवाद और दुष्कर्म की घटना का केस करने से थे आक्रोशित परिजनों ने बताया कि पड़ोसियों के साथ उनलोगों का रास्ता विवाद है. पड़ोसियों ने उनलोगों के घर से निकलने का रास्ता बंद कर दिया है. इस बात को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच अक्सर विवाद की स्थिति रहती है. जबकि मौजूदा घटना के कारणों के बारे में बताते हुए पीड़ित परिवार के परिजनों ने बताया कि आरोपितों में से एक ने उसके घर में घुसकर एक महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था. जिसकी रपट उनलोगों ने थाने में दी. इसी बात से आरोपित खार खाये हुए थे और मंगलवार को घटना को अंजाम दिया. बहरहाल, बरारी थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम के लिए परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. दोपहर बाद परिजन शव को लेकर रवाना हो गये थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए