ePaper

IT Raid: भागलपुर के पूर्व डिप्टी मेयर राजेश वर्मा के घर से पेन ड्राइव और कागजात गायब, हंगामे के बाद बरामद

Updated at : 26 Aug 2022 9:54 AM (IST)
विज्ञापन
IT Raid: भागलपुर के पूर्व डिप्टी मेयर राजेश वर्मा के घर से पेन ड्राइव और कागजात गायब, हंगामे के बाद बरामद

भागलपुर में इनकम टैक्स की टीम दो दिनों से रेड कर रही है. इस दौरान राजेश वर्मा के घर से पेन ड्राइव और कागजात गायब होने से हंगामा मच गया. इनकम टैक्स की टीम ने वापस इसे रिकवर किया.

विज्ञापन

IT Raid Bihar: भागलपुर में इनकम टैक्स की 25 टीमें पिछले दो दिनों से ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. बुधवार व गुरुवार को इनकम टैक्स अधिकारी गाड़ियों से शहर में भ्रमण करते रहे. कभी बैंक तो कभी जांच के लिए अन्य जगहों पर जाते रहे. जांच की जद में भागलपुर के निवर्तमान डिप्टी मेयर सह लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा भी आए हैं. दो दिनों से उन्हें परिवार समेत घर में बंद रखा गया है और अंदर जांच चल रही है. इस दौरान गुरुवार को हंगामे की स्थिति बनी जब एक पैन ड्राइव और कागजात गायब हो गये.

पैन ड्राइव और कुछ कागजात हुए गायब

बुधवार से इनकम टैक्स की टीम जांच के लिए भागलपुर में डेरा डाले हुए है. निवर्तमान डिप्टी मेयर राजेश वर्मा भी इनकम टैक्स के रडार पर चढ़े हैं. दो दिनों से राजेश वर्मा के घर में इनकम टैक्स की टीम जांच कर रही है. वहीं गुरुवार को अचानक एक ऐसी स्थिति सामने आ गयी कि हंगामा खड़ा हो गया. दरअसल, जांच कर रहे अधिकारियों ने एक पैन ड्राइव और कुछ कागजातों के गायब होने की शिकायत की.

पड़ोसी के घर से किया गया रिकवर

जांच कर रहे अधिकारियों ने पेन ड्राइव और कुछ कागजातों के गायब होने की बात सामने लायी. आरोप लगाया कि राजेश वर्मा के घर से ही किसी ने पड़ोस में ही दोनों चीजों को फेक दिया. वहीं अधिकारियों को भनक लगी और उसे वापस रिकवर किया गया. वहीं इस बीच राजेश वर्मा के घर में आयकर अधिकारी और वर्मा परिवार आपस में उलझ गये. इस दौरान काफी गरम माहौल बना रहा.

Also Read: Income Tax Raid: भागलपुर में लगातार तीसरे दिन छापेमारी जारी, अब ED भी दे सकती है दस्तक, चर्चाएं तेज
ईडी को बुलाने की चेतावनी

राजेश वर्मा और उनके भाई अपने पिता के साथ नीचे उतरे.आयकर टीम के अधिकारी से बहस चलती रही. इसी दौरान आयकर अधिकारी ने चेतावनी दी कि अगर ये हाल रहा तो वो ईडी को बुला लेंगे. इसी दौरान राजेश वर्मा ने भी पलटवार किया और कहा कि वो किसी से नहीं डरते. अगर वो ईडी को बुलाना चाहते हैं तो बुला लें. बहस के बाद सभी वापस अंदर चले गये.

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन