Good News: अब 9 मई तक चलेगी भागलपुर से देवघर तक स्पेशल ट्रेन, देखें गाड़ी नंबर और रूट

Published by :Paritosh Shahi
Published at :03 May 2025 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Train News

सांकेतिक फोटो

Good News: भागलपुर से देवघर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन की अवधि को अब 9 मई 2025 तक बढ़ा दिया गया है. रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है.

विज्ञापन

Good News: भागलपुर से देवघर के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन की अवधि को यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 9 मई 2025 तक के लिए बढ़ा दिया है. यह ट्रेन पहले 12 से 19 अप्रैल तक चलाई गई थी. यात्रियों की मांग को देखते हुए पहले 25 अप्रैल तक, फिर 2 मई तक बढ़ाया गया. अब इस ट्रेन सेवा को एक बार फिर विस्तार देते हुए 9 मई तक चलाने का निर्णय लिया गया है.

गाड़ी नंबर और रूट

इस स्पेशल ट्रेन नंबर 03147 और 03148 है. ट्रेन नंबर 03147 देवघर से सुबह 11:30 बजे खुलती है और दोपहर 2:50 बजे भागलपुर पहुंचती है. इस दौरान यह ट्रेन चांदन में 11:45 बजे, कटोरिया में 12:01 बजे, खरजौसा में 12:13 बजे, बांका में 12:40 बजे, मुरहारा में 12:52 बजे, बाराहाट में 01:13 बजे, धौनी में 01:36 बजे और टेकानी में 01:57 रूकती है.

वापसी में ट्रेन नंबर 03148 भागलपुर से दोपहर 3:30 बजे रवाना होती है और 03:52 बजे टेकानी, 04:25 बजे धौनी, 04:46 बजे बाराहाट, 05:08 बजे मुरहारा, और 05:40 बजे बांका होते हुए शाम 7:30 बजे देवघर पहुंचती है. रेलवे के इस फैसले से श्रद्धालु यात्रियों और आम यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. यह ट्रेन झारखंड और बिहार के बीच यात्री यातायात को सहज बनाने में अहम भूमिका निभा रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: अनंत सिंह हुए रिहा, MP- MLA कोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनाया निर्णय, खिलाफ में नहीं मिला कोई सबूत

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन