Bhagalpur news मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

सुलतानगंज गंगापुर के निरंजन कुमार यादव ने मारपीट कर रुपये छीनने के आरोप लगा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

सुलतानगंज गंगापुर के निरंजन कुमार यादव ने मारपीट कर रुपये छीनने के आरोप लगा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़ित ने बताया कि घटना में शामिल सभी आरोपित थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले हैं. आवेदन के अनुसार निरंजन कुमार यादव भैंस चराने गया था. लौटने के दौरान आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की और उनके पास से 980 रुपये नकद छीन लिया. घटना के बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज करायी. थाना पुलिस ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है.

स्टेशन पर आरपीएफ की कार्रवाई, पांच गिरफ्तार

सुलतानगंज रेलवे स्टेशन पर शनिवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की. ट्रेन के महिला बोगी में अवैध रूप से यात्रा कर रहे एक पुरुष यात्री को पकड़ा गया. रेल पटरी पार करने के दौरान एक यात्री को आरपीएफ ने धर दबोचा. दानापुर–साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस में चेन पुलिंग मामले में एक यात्री को गिरफ्तार किया गया. आरपीएफ ने उसे पीआर बॉन्ड पर पोस्ट से मुक्त कर निर्धारित तिथि पर रेलवे न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया. स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने के आरोप में दो अन्य लोगों को पकड़ा गया. दोनों से वाणिज्यिक विभाग से जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया गया. आरपीएफ ने यात्रियों से रेलवे नियमों का पालन करने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की.

देसी शराब के साथ दो धंधेबाज धराये

शाहकुंड थाना पुलिस ने कैलाशपुर गांव में छापेमारी कर 73 लीटर देसी शराब के साथ दो धंधेबाज उमेश मांझी व सूबो देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने दोनों आरोपितों के घर से 400 लीटर महुआ शराब को विनिष्ट किया. थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि शाहकुंड बाजार में वाहन चेकिंग अभियान चला पांच बाइक चालकों से जुर्माना वसूला गया.

आपसी विवाद में मारपीट, छह लोगों पर केस दर्ज

शाहकुंड सजौर थाना क्षेत्र करहरिया गांव में आपसी विवाद में मारपीट में सुभाष पासवान गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी के बयान पर मधु कुमारी सहित छह लोगों पर थाने में केस दर्ज कराया गया है.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन