पीरपैंती के लक्ष्मीपुर हॉल्ट पर मिला था अज्ञात युवक का शव, हुई पहचान

Updated:
विज्ञापन

पीरपैंती के लक्ष्मीपुर हॉल्ट पर मिला था अज्ञात युवक का शव, हुई पहचान

विज्ञापन

तीन दिन पूर्व पीरपैंती थाना क्षेत्र के लक्ष्म���पुर हॉल्ट के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिला था. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा जेएलएनएमसीएच अस्पताल के मॉर्चरी में रखवा दिया था. घटना के तीन दिन बाद बुधवार को मृतक के परिजन पीरपैंती थाना पहुंचे, जहां पुलिस ने इस आशंका पर उन्हें मायागंज अस्पताल शव की पहचान के लिए भेज दिया कि उक्त लोगों का लापता लड़का वही तो नहीं है. बुधवार दोपहर परिजन मायागंज अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक की पहचान पीरपैंती के सादीपुर स्थत गोविंदपुर बंदूजयराम निवासी संजू वासुकी के रूप में की. मृतक की पहचान के लिए उसकी पत्नी हप्पन मनी हांसदा और मृतक की मां पहुंची थी. इधर, बरारी पुलिस ने मामले में संबंधित कागजात तैयार कर शव परिजनों को सौंप दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन