सड़क किनारे खड़ी कूरियर कंपनी की गाड़ी को उपद्रवियों ने किया क्षतिग्रस्त
सड़क किनारे खड़ी कूरियर कंपनी की गाड़ी को उपद्रवियों ने किया क्षतिग्रस्त
जोगसर थाना क्षेत्र के राधा रानी सिन्हा रोड स्थित नवयुग विद्यालय के समीप मूवर्स एंड पैकर्स कंपनी की सड़क किनारे खड़ी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया. शनिवार रात हुई घटना के बाद रविवार को कंपनी के संचालक हरि मोहन झा जोगसर थाना पहुंचे. जहां उन्होंने घटना के संबंध में पुलिस को आवेदन दिया है. अज्ञात उपद्रवियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने बताया कि हर दिन की तरह शनिवार को उनकी कंपनी की पार्सल गाड़ी उनके कार्यालय के बाहर सड़क किनारे खड़ी थी. इसी दौरान कुछ उपद्रवियों ने वहां पहुंच कर उनके गाड़ी को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया. गाड़ी का विंड शील्ड (अगला शीशा) टूट गया. किन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है उन्हें इसकी जानकारी नहीं है. पर इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की अगर पुलिस जांच करेगी तो उनकी पहचान हो सकेगी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए