ePaper

शादी का झांसा देकर पड़ोसी ने किया यौन शोषण, अब न्यूड वीडियो वायरल करने और तेजाब डालने की दे रहा धमकी

Updated at : 02 May 2024 11:47 PM (IST)
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर पड़ोसी ने किया यौन शोषण, अब न्यूड वीडियो वायरल करने और तेजाब डालने की दे रहा धमकी

शादी का झांसा देकर पड़ोसी ने किया यौन शोषण, अब न्यूड वीडियो वायरल करने और तेजाब डालने की दे रहा धमकी

विज्ञापन

हबीबपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग ने अपने पड़ोसी युवक के विरुद्ध शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. साथ ही किशोरी ने पड़ोसी और उसके परिवार के लोगों पर उन्हें धमकाने, न्यूड वीडियो वायरल करने और तेजाब जलाकर हत्या करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है. नाबालिग ने इस संबंध में थाना में आवेदन दिया. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. युवती ने साक्ष्य के तौर पर मैसेज, चैट व फोनकॉल का रिकॉर्ड पुलिस को सौंपा है. आवेदन में पीड़िता ने उल्लेख किया है कि पड़ोसी शाह परवेज हुसैन का बेटा मो मसउद से पिछले 3 सालों से जान पहचान बढ़ी और उन दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया. दो सालों से मसउद शादी करने का झांसा कर कभी अपने घर पर तो कभी उसके घर पर यौन संबंध बनाता रहा. जब भी उससे वह शादी करने की बात कहती थी तो वह टाल देता था. आखिरी बार दो माह पूर्व मो मसउद उसके घर पहुंचा, उस वक्त घर पर कोई नहीं था. और उसने उसके साथ यौन संबंध बनाया और इसका एक वीडियो भी बना लिया. विगत 27 अप्रैल को जब उसने अपनी मां के फोन से मसउद को फोन कर शादी करने को लेकर गंभीरता से बात की तो उसने गाली गलौज शुरू कर दिया और जान से मरवाने, न्यूड वीडियो काे वायरल करने और तेजाब डालकर हत्या करने की धमकी देने लगा. जब पीड़िता इस बात को लेकर आरोपित के माता-पिता के पास पहुंची तो उसके पिता और मां ने उसे गंदी और भद्दी गालियां देने लगे और उन्होंने भी जान से मरवा कर लाश फेंकवा देने की धमकी दी.पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उक्त घटना के बाद से उसपर और उसके परिवार के लोगों पर लगातार खतरा बना हुआ है और आरोपित कभी भी उसके साथ कोई अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं. दिये गये आवेदन के आधार पर महिला थानाध्यक्ष एसआइ किरण सोनी ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन