पूर्णिया व पटना की टीम बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में

Updated:
विज्ञापन

बिहार राज्य सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में शुक्रवार को पांच वर्गों में क्वार्टर व सेमीफाइनल मैच खेले गये

विज्ञापन

भागलपुर. सैंडिस कंपाउंड के इंडोर स्टेडियम में जारी बिहार राज्य सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में शुक्रवार को पांच वर्गों में क्वार्टर व सेमीफाइनल मैच खेले गये. महिला एकल वर्ग में पूर्णिया की सलोनी कुमारी व पटना की श्रीजा फाइनल में पहुंची. वहीं एकल पुरुष वर्ग में पूर्णिया के समीर राज व पटना के कार्तिक फाइनल में पहुंचे. इस अवसर पर जिला बैडमिंटन संघ के सचिव सत्यजीत सहाय व कोषाध्यक्ष राजेश नंदन समेत अन्य पदाधिकारी थे. वहीं फाइनल में जगह बनाने वालों में पुरुष डबल्स में पूर्णिया के अभिराज व गर्व और जहानाबाद व वैशाली के अंबुज व तुषार हैं. महिला डबल्स में पूर्णिय व पटना की सलोनी व सिमरन और कैमूर व गया की फिजा व रान्या ने फाइनल में जगह बनायी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन