Bihar News: भागलपुर-कहलगांव NH-80 पर रोज पलट रहे वाहन, बरसात आते ही पानी से लबालब हुए जानलेवा गड्ढे
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Jun 2022 3:29 PM
भागलुपर-कहलगांव नेशनल हाइवे 80 की दुर्दशा फिर एकबार सोशल मीडिया पर चर्चे में बना हुआ है. पहली ही बारिश ने भागलपुर -कहलगांव एनएच 80 को बेहद खतरनाक बना दिया है. यहां तालाब के आकार के सात और डेढ़ सौ से अधिक बड़े-छोटे जानलेवा गड्ढे पानी से लबालब हैं.
Bhagalpur News: पहली ही बारिश ने भागलपुर -कहलगांव एनएच 80 को बेहद खतरनाक बना दिया है. घोघा के पक्कीसराय से शाहपुर पुल (गोल सड़क) करीब तीन किमी का क्षेत्र डेंजर जोन बन गया है.
यहां तालाब के आकार के सात और डेढ़ सौ से अधिक बड़े-छोटे जानलेवा गड्ढे पानी से लबालब भर गये हैं, जिनकी गहराई का अंदाजा नहीं हो पाने से छोटे वाहन खासकर ऑटो लगातार पलट रहे हैं और भारी वाहनों ट्रकों व हाइवा के पत्ती-गुल्ले टूट रहे हैं.

सोमवार को शाहपुर के पास एक ऑटो गड्ढे में पलट गया. उसपर सवार एक महिला सहित तीन लोग जख्मी हो गये. पहले भी कई बाइक और छोटे वाहन पलट चुके हैं और कई लोग जख्मी हो चुके हैं.

मक्का लोड एक ट्रैक्टर भी पलट चुका है. पैदल चलकर स्कूल जाने वाले कई बच्चे भी गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं. पास के गांवों के लोग एनएच होकर चलने से परहेज कर रहे हैं और अपने रिश्तेदारों को बरसात तक इधर आने से मना कर रहे हैं.

एनएच 80 की दुर्दशा एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है. युवा गौरव सिंह, राहुल कुमार, सत्यजीत कुमार, भरत रूंगटा, आशीष राय, नितिन कुमार ने वीडियो व तस्वीर के साथ यहां की पीड़ा तल्ख टिप्पणी के साथ पोस्ट की है. जनप्रतिनिधियों के वादे की भी याद दिला रहे हैं.

पानी-कीचड़ भरे गड्ढों में फंसकर दो दिनों में आठ गिट्टी लोड हाइवा खराब हो चुके हैं, जिसके बाद जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. चार को दुरुस्त कर आगे बढ़ाया गया. अन्य चार को मिस्त्री ने कीचड़ सन कर ठीक किया.
Posted By: Thakur Shaktilochan
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










