दीपावली के बाद खाली कराया जायेगा हॉस्टल

Updated:
विज्ञापन

दीपावली के बाद खाली कराया जायेगा हॉस्टल

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, भागलपुर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की घटना के बाद 2023 बैच के सभी 120 सीनियर्स मेडिकल छात्रों को एक सेमेस्टर का बैक लगाया गया. वहीं सभी छात्रों को हॉस्टल खाली करने को कहा गया है. मंगलवार को सभी हॉस्टलों में इससे संबंधित नोटिस भी चिपकाया गया. इधर, छात्रों से जानकारी मिली कि अबतक सभी सीनियर्स छात्रों को सरकारी हॉस्टल का आवंटन भी नहीं हुआ है. सिर्फ दो दर्जन छात्राओं को ही तिलकामांझी बस स्टैंड के सामने स्थित स्टूडेंट हॉस्टल में कमरा आवंटित हुआ है. इस समय पढ़ाई बंद होने के कारण छात्राएं घर गयी हैं. इस कारण दीपावली के बाद हॉस्टल को खाली कराया जायेगा. मामले पर प्राचार्य डॉ राकेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष नामांकन लेने वाले पहले सेमेस्टर के एमबीबीएस कोर्स के छात्रों ने रैगिंग की लिखित शिकायत नेशनल मेडिकल कमिशन को किया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन