Bhagalpur News. लोहिया पुल से जरलाही सड़क निर्माण को मंजूरी, 2.29 करोड़ रुपये होंगे खर्च
Author Kali kinker mishra
Updated:
विज्ञापन
लोहिया पुल से जरलाही सड़क स्वीकृत.
विज्ञापन
– विद्यार्थियों के लिए सुगम होगा रास्ता, मार्च तक बहाल होगी एजेंसी और शुरू होगा काम
लोहिया पुल से जरलाही वाया पाकिजा चौक तक जाने वाली जर्जर सड़क के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. यह सड़क पहले नगर निगम से बनने की चर्चा में थी, लेकिन अब शहरी विकास एवं आवास विभाग ने परियोजना (यूडीएचडी) स्वीकृत कर निर्माण की जिम्मेदारी बुडको को सौंप दी है. तकरीबन 2 करोड़ 29 लाख 47 हजार 700 रुपये की लागत से यह सड़क बनेगी, जिससे वार्ड संख्या 40 समेत आसपास के सैकड़ों परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है.बुडको ने शुरू की निविदा प्रक्रिया
यूडीएचडी की स्वीकृति के बाद बुडको ने एजेंसी चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. टेक्निकल बिड 28 फरवरी को खोली जायेगी. इसके बाद फाइनेंशियल बिड के आधार पर एजेंसी का चयन होगा.चयनित एजेंसी के लिए आठ महीने के अंदर सड़क निर्माण पूरा करना अनिवार्य रखा गया है. विभाग के अनुसार निर्माण गुणवत्ता और समय सीमा पर विशेष निगरानी रहेगी.विद्यार्थियों की बढ़ेगी सुविधा
यह मार्ग स्टेशन के दक्षिणी गेट और कई स्कूलों से जुड़ा है, इसलिए रोजाना बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते से आते-जाते हैं. सड़क बनने से स्कूली बच्चों, शिक्षण संस्थानों के छात्रों और रेलवे यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा. रेलवे स्टेशन पहुंचने वालों के लिए भी यह मार्ग सुगम रहेगा.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन