Bhagalpur News: कमला से रिश्ता तय कर विमला से की शादी, उलझे तीन परिवार

Updated:
विज्ञापन

कमला से रिश्ता तय कर विमला से की शादी, उलझे तीन परिवार

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सुलतानगंज

बाथ थाना क्षेत्र के खानपुर पंचायत के इंग्लिश रतनपुर गांव की एक लड़की कमला (काल्पनिक नाम) की शादी उसके पिता ने तय कर लड़के वालों को उपहार व नकदी भी दे दिया. शादी में बाइक देने की बात हुई. पिता ने अपनी बेटी के नाम से बाइक भी खरीद ली. दोनों पक्ष ने शादी की तिथि 24 अप्रैल तय की, लेकिन इससे पूर्व लड़के की शादी इसी पंचायत के माल खानपुर की रहने वाली दूसरी लड़की विमला (काल्पनिक नाम) से चुपचाप तय करते हुए 18 अप्रैल गुरुवार की रात शादी कर ली. शादी संपन्न कर शुक्रवार को वर-वधू जैसे ही विदा हुआ. इसकी जानकारी कमला के पिता को मिली. परिजन चकित होकर वर-वधू के पास पहुंचे. उसके परिवार वालों से पूछताछ करने लगे. इसी दौरान वर पक्ष की ओर से थाना को गलत सूचना देते हुए मारपीट व छिनतई की शिकायत की गई. शिकायत पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष को साथ लेकर थाना आयी. मामला थाना पहुंचने पर पुलिस छानबीन में जुट गयी है. थानाध्यक्ष केके झा ने बताया कि दोनों पक्ष को थाना पर बुलाकर पूछताछ की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन