bhagalpur news. एंबुलेंस चालक ने डॉक्टर बन मरीज के परिजन से की 1200 रुपये की ठगी, पुलिस पहुंची तो हुआ फरार

Updated:
विज्ञापन

डाक्टर बन मरीज के परिजन की ठगी.

विज्ञापन

जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में खून खरीद-बिक्री के बाद अब बेहतर इलाज के नाम पर चिकित्सक बनकर मरीज के परिजन से 1200 रुपये ठगी कर ली गयी. रविवार को निजी एंबुलेंस चालक के रूप में फर्जी डॉक्टर अख्तर के रूप में पहचान हुई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह किसी तरह मौके से फरार हो गया. खगड़िया के बुजुर्ग बाबू लाल ट्रामा वार्ड में भर्ती है. उनके परिजन ने बताया कि बेहतर इलाज के लिए अख्तर ने 1200 रुपये ले लिये और फरार हो गया. रविवार को एक बार फिर वह अस्पताल परिसर में नजर आया, तो उसे पकड़ लिया. जब पैसा मांगा जा रहा था और पुलिस को बुलाया जा रहा था, तभी पैसे लाने का बहाना करने लगा. फिर भाग गया. पुलिस ने आरोपी के भाई को हिरासत में ले लिया. हालांकि बरारी थाना प्रभारी बिट्टू कुमार ने बताया कि मामला पैसे लेनदेन का मामला था. दोनों पक्ष में समझौता हो गया. इसी क्रम में कुछ लोगों ने बताया कि निजी एंबुलेंस के चालक पहले भी कई मरीजों के परिजन को शिकार बना चुका है. अस्पताल अधीक्षक डॉ एचपी दुबे ने बताया कि मरीज के परिजनों के लिए बार-बार अपील की जाती है कि यहां किसी के बहकावे में नहीं आएं. यहां सारी व्यवस्था पारदर्शी है. फिर भी कोई पैसा मांगता है, तो इसकी सूचना तुरंत प्रबंधन को दें. अस्पताल प्रबंधन की ओर से भी सख्ती के साथ ऐसे मामले पर रोक लगायेगा और सख्त कार्रवाई करेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन