गुरुवार को मायागंज स्थित अस्पताल के पीछे नाले में पड़ा था शव
Advertisement
शव की पहचान, 18 मई से था घर से लापता
गुरुवार को मायागंज स्थित अस्पताल के पीछे नाले में पड़ा था शव भागलपुर : गुरुवार को मायागंज स्थित अस्पताल के पीछे नाले में पड़ा मिला अज्ञात शव की पहचान मायागंज के अशोक यादव के रूप में हुई. शुक्रवार को अशोक यादव के परिजन बरारी थाना पहुंचे. बरारी थाना प्रभारी केके अकेला ने बताया कि अशोक […]
भागलपुर : गुरुवार को मायागंज स्थित अस्पताल के पीछे नाले में पड़ा मिला अज्ञात शव की पहचान मायागंज के अशोक यादव के रूप में हुई. शुक्रवार को अशोक यादव के परिजन बरारी थाना पहुंचे. बरारी थाना प्रभारी केके अकेला ने बताया कि अशोक यादव के शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गंभीर चोट से उसकी मौत बतायी गयी है इसलिए यह आशंका व्यक्त की जा रही है वह अस्पताल की छत से गिरा होगा. थाना प्रभारी ने बताया कि अशोक बुधवार को साहेबगंज स्थित अपने ससुराल गया था. वहां गुरुवार की सुबह लौटा और कपड़ा बदलने के बाद घर से निकला.
परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की
अशोक यादव की पत्नी मृतुमा देवी ने थाना में आवेदन देकर पति की हत्या की आशंका व्यक्त की है. उसने लिखा है कि उसके पति 18 मई की रात से लापता थे. उन्हें खोजने की कोशिश की गयी पर पता नहीं चला. उसने लिखा है कि किसी ने उसके पति की हत्या कर उसके शव को नाले में फेंक दिया है. उसने जांच की मांग की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement