21.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

विहिप नेता सदानंद सिंह पंचतत्व में विलीन

भागलपुर : विश्व हिंदू परिषद सह दुर्गा पूजा महासमिति के संरक्षक सदानंद सिंह का मंगलवार को अंतिम संस्कार बरारी श्मशान घाट में कर दिया गया. उनके पार्थिव शरीर प्रात: उनके परिजन आनंदगढ़ कॉलोनी से लेकर बरारी श्मशान घाट पहुंचे. यहां पर उनके इकलौते पुत्र ने मुखाग्नि दी. शवयात्रा में कमल जायसवाल, चिरंजीवी यादव धूरी, अभय […]

भागलपुर : विश्व हिंदू परिषद सह दुर्गा पूजा महासमिति के संरक्षक सदानंद सिंह का मंगलवार को अंतिम संस्कार बरारी श्मशान घाट में कर दिया गया. उनके पार्थिव शरीर प्रात: उनके परिजन आनंदगढ़ कॉलोनी से लेकर बरारी श्मशान घाट पहुंचे. यहां पर उनके इकलौते पुत्र ने मुखाग्नि दी. शवयात्रा में कमल जायसवाल, चिरंजीवी यादव धूरी, अभय घोष सोनू, विनय सिन्हा, डॉ वीणा यादव, तरुण घोष, अशोक सरकार, ब्रजेश साह, देवाशीष बनर्जी, भवेश यादव, मानिक सरकार, मृणाल शेखर, विनय झा आदि शामिल हुए.

विहिप नेता के घर पहुंचे भाजपा विधायक : बांका के भाजपा विधायक रामनारायण मंडल मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद के नेता सदानंद सिंह के आनंदगढ़ स्थित घर पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी. श्री मंडल ने विहिप नेता की पत्नी सामाजिक कार्यकर्ता अनिता सिंह व अन्य परिजनों को ढाढ़स बंधाया. . पार्षद संतोष कुमार ने भी सदानंद सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की.
जताया शोक : सदानंद सिंह के आकस्मिक निधन पर आर्य समाज नाथनगर परिवार की ओर से शोक व्यक्त किया गया. मौके पर रामदेव प्रसाद साह आर्य, प्रधान विजय लाल, रामाशंकर भगत, जगतराम साह कर्णपुरी, सुबोध साह, रामजी आर्य , गणेश गुप्ता, शिवपूजन आर्य व सत्यप्रकाश आर्य के अलावा कई सदस्य उपस्थित थे.
वहीं भागलपुर वासंती पूजा कमेटी एवं बिहार बंगाली समिति, बरारी शाखा के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को विहिप नेता सदानंद सिंह के मौत पर काजीपाड़ा स्थित कार्यालय में शोक सभा हुई. शोक सभा में समिति के अध्यक्ष तरुण घोष, सचिव दुलाल किशोर सरकार, संयोजक अशोक सरकार, शोभाराम राजवंशी, असीम पाल, भागलपुर रंग महोत्सव समिति के दीपक मंडल आदि ने श्रद्धांजलि दी. वहीं मनसा विषहरी महारानी केंद्रीय पूजा समिति के अध्यक्ष भोला कुमार मंडल, उपाध्यक्ष श्यामल किशोर मिश्र, प्रदीप कुमार, महामंत्री शशि शंकर राय, कैलाश यादव, बबलू भगत, मनोज कुमार, दिनेश मंडल आदि श्रद्धांजलि दी.
संघर्षशील नेता थे सदानंद बाबू : अश्विनी चौबे
भागलपुर. विहिप के प्रांतीय अध्यक्ष सदानंद सिंह की सड़क दुर्घटना में माैत होने पर बक्सर के सांसद अश्विनी चौबे ने शाेक संवेदना व्यक्त की. श्री चौबे ने अपने शोक संवेदना में कहा कि सदानंद बाबू के निधन से हमें व्यक्तिगत क्षति हुई है. वह एक कर्मठ, संघर्षशील व स्पष्टवादी नेता थे. उन्होंने विहिप को पूरे बिहार में एक नयी ऊंचाई प्रदान की. श्री चौबे ने दिल्ली से ही दूरभाष के जरिये शोक-संतप्त परिवार से बात कर उन्हें सांत्वना दी.
श्री चौबे ने कहा कि वह संसद सत्र के बाद पीड़ित परिजनों से मिलेंगे.
दाह संस्कार में हुए शािमल : विहिप के प्रांतीय अध्यक्ष सदानंद सिंह के दाह संस्कार में भाजपा नेता अर्जित शाश्वत चौबे, हरिवंश मनी सिंह, जिला प्रवक्ता भाजपा देव कुमार पांडेय, जिला मंत्री राम नाथ पासवान, सुधीर चौधरी, नगर उपाध्यक्ष अभय कुमार घोष, अशोक सरकार, जिला उपाध्यक्ष निरंजन साह शामिल हुए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें