18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कांग्रेस .बांका में पंचायत चुनाव को ले प्रमंडलीय प्रशिक्षण

पार्टी देगी चुनाव में प्रत्याशी भागलपुर‍ / बांका : जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रमंडलीय बैठक सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन शहर एक स्थानीय होटल में हुआ. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने की. बैठक में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष […]

पार्टी देगी चुनाव में प्रत्याशी

भागलपुर‍ / बांका : जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रमंडलीय बैठक सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन शहर एक स्थानीय होटल में हुआ. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने की. बैठक में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सचिन राव, प्रदेश प्रभारी इरफान आलम, प्रमंडलीय प्रभारी अमित पुनिया आदि ने हिस्सा लिया.
प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राव ने कहा कि राजीव गांधी के सपनों काे जन-जन तक पहुंचाने के लिए पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ करना होगा. तभी समाज के अंतिम पायदान पर बसे लोगों का विकास संभव हो पायेगा. प्रदेश प्रभारी ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था में कांग्रेस की जो विचारधारा है,
वह लागू होने से समाज का समुचित विकास होगा. इसलिए कांग्रेस पार्टी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अपना प्रतिनिधि खड़ा कर पंचायती राज्य व्यवस्था को धरातल पर उतारना चाह रही है. कार्यक्रम के बाद राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सचिन राव प्रमुख कांग्रेसी नेता एवं भागलपुर सह बांका सहकारिता बैंक के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के घर बाराहाट गये एवं वहां उनके साथ जिले में कांग्रेस की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की.
प्रशिक्षण कार्यक्रम को मुंगेर प्रमंडलीय प्रभारी नरेंद्र भदुवा, प्रदेश सचिव आशुतोष कुमार सिंह, विश्वजीत कुमार सिंह, सौरभ निधि, अभय आनंद विनोद कुमार, सुनैना झा, महिला अध्यक्ष कोमल सृष्टि, विनय शर्मा, महेश्वरी यादव, संजय झा, महेश मिश्रा, विनय कापरी, अनिल झा, अजय कुमार सिंह, भवेश सिंह, विन्दा देवी आदि ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में सभी प्रखंड अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों ने प्रखंड स्तर पर प्रेरक की सूची पंचायती राज संगठन के प्रतिनिधियों को समर्पित किया. मौके पर भागलपुर अध्यक्ष पूजा साह, जागेश्वर पासवान, सुबोध मिश्रा, मनीष घोष, सच्चिदानंद साह, अमरेंद्र झा, अमित सिन्हा, सुरेश प्रसाद यादव, दिवाकर यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें