भाजपा जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में कई नामसंवाददाता, भागलपुरफरवरी में होनेवाले भाजपा जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर इस बार पार्टी में कई दावेदार हैं. वर्तमान में पार्टी के कई पुराने व युवा कार्यकर्ताओं का मानना है कि जमीनी कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष बने, जो सभी को साथ लेकर चले और गुटबाजी से दूर रहे. गुटबाजी की वजह से लोकसभा और विधानसभा सीट पर भागलपुर में भाजपा की हार हुई थी. जिलाध्यक्ष के चुनाव को लेकर कई दावेदार सामने आने लगे हैं. इस पद के लिए पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष अभय वर्मन, जिला उपाध्यक्ष विपिन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष निरंजन प्रसाद साह, मंतोष कापरी, कमलेश्वरी सिंह, प्रमोद प्रभात के नाम की चर्चा है. वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष नभय कुमार चौधरी, जिन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर पद से त्यागपत्र दिया था, उनके स्थान पर अभय वर्मन का प्रदेश ने जिलाध्यक्ष के लिए मनोनयन किया था. उन्होंने कहा कि वो चाहते हैं इस बार जिलाध्यक्ष वही बने जो पार्टी का जमीनी कार्यकर्ता हो और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान करे. अभय वर्मन पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं और पार्टी में दूसरी बार उनके नाम पर सहमति बना सकती है. वहीं विपिन शर्मा के जिला, प्रदेश और केंद्रीय नेताओं में भी अच्छी पैठ हैं. वहीं मंतोष कापरी के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे से मधुर संबंध हैं. इसके अलावा इस पद की दौड़ में निरंजन साह का नाम भी है, जो इस पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं.
BREAKING NEWS
भाजपा जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में कई नाम
भाजपा जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में कई नामसंवाददाता, भागलपुरफरवरी में होनेवाले भाजपा जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर इस बार पार्टी में कई दावेदार हैं. वर्तमान में पार्टी के कई पुराने व युवा कार्यकर्ताओं का मानना है कि जमीनी कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष बने, जो सभी को साथ लेकर चले और गुटबाजी से दूर रहे. गुटबाजी की वजह से […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement