18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

अंग देश महान हो, गंगा मैया कलकल करै छै…

अंग देश महान हो, गंगा मैया कलकल करै छै…फोटो नंबर : आशुतोष जी-भागलपुर महोत्सव के दूसरे दिन लोकगीत गायन से प्रतियोगिता का शुभारंभ संवाददाता, भागलपुर नागरिक विकास समिति की ओर से आयोजित भागलपुर महोत्सव में दूसरे दिन अंग देश महान हो, गंगा मैया कलकल करै छै…उक्त लोकगीत गिरिधर ठाकुर ने प्रस्तुत किया. गुरुवार को लाजपत […]

अंग देश महान हो, गंगा मैया कलकल करै छै…फोटो नंबर : आशुतोष जी-भागलपुर महोत्सव के दूसरे दिन लोकगीत गायन से प्रतियोगिता का शुभारंभ संवाददाता, भागलपुर नागरिक विकास समिति की ओर से आयोजित भागलपुर महोत्सव में दूसरे दिन अंग देश महान हो, गंगा मैया कलकल करै छै…उक्त लोकगीत गिरिधर ठाकुर ने प्रस्तुत किया. गुरुवार को लाजपत पार्क मैदान में भागलपुर के ऐतिहासिक महत्व को प्रदर्शित करते हुए इस गीत को सुन कर दर्शक मुग्ध हो गये. भागलपुर महोत्सव के दूसरे दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ लोकगीत गायन सीनियर से किया गया. प्रतियोगिता सत्र के दौरान लोकगीत गायन सीनियर, जूनियर, पेंटिंग प्रतियोगिता, ग्रुप डांस जूनियर का आयोजन कराया गया. उद्घोषक प्रतिभागियों को करते रहे प्रोत्साहित लोकगीत गायन सीनियर प्रतियोगिता में प्रतिभागी को उद्घोषक आलोक सिंह प्रोत्साहित करते रहे. उन्होंने कहा कि लोकगीत परंपरा पर आधारित गांव-घर से सीखने का गीत है. इसके बाद दर्शक दीर्घा से तालियां गूंजने लगी. लोकगीत सीनियर की ओर से अभिनव प्रताप सिंह ने मेरा गांव वो कहां खो गया है…गीत गाया. प्रीति चौधरी ने मोरे विरहनिया विरहा सतौले…पूर्वी गाया तो श्रोताओं ने तालियों से स्वागत किया. संतोष कुमार यादव ने निमिया की डाली… गाया. इसी प्रकार अन्य प्रतिभागियों ने भी लोकगीत गाया. नारी छै देवी स्वरुपा हो…लोकगीत गायन जूनियर की प्रतियोगता का शुभारंभ सुलोचना पंडित ने नारी सशक्तीकरण पर आधारित गीत नारी छै देवी स्वरुपा हो….गाकर श्रोताओं को चकित कर दिया. जूनियर ग्रुप के लोकगीत प्रतिभागियों में सीनियर प्रतिभागियों से गायकी के प्रति अधिक उत्साह दिखा. इसके बाद छोटा बच्चा सौम्य सुमन ने मौसम की बेरुखी से बदहाल किसानों का वर्णन करते हुए फाटल खेत देखी के फाटे छै करैजा…लोकगीत गाया तो दर्शक दीर्घा में शोर-गुल बंद हो गया. सुगम राज ने लाज रखिया…, प्रियसी प्रिया ने छठ गीत गाया. सृष्टि राज ने हम्मे करबे कटनिया हो, शहर नाय जइबे…गाया तो लोगों का ध्यान खेती-किसानी की ओर चला गया. श्रुति कुमारी ने जुग-जुग जियो तू ललनवा के भाग जाग हो…, तो सना फातिमा ने दर्द को दिल में बसाना चाहिए लोकगीत गाकर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें