18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

पैक्सों में धान खरीदारी नहीं होने से किसानों में आक्रोश

प्रतिनिधिसबौर: प्रखंड में पैक्सों में धान की खरीदारी नहीं होने से किसानों में आक्रोश गहराता जा रहा है. सोमवार को किसान राजा राम मंडल, उपेंद्र यादव, प्रेम मंडल, देवेंद्र मंडल, सुदामा मंडल ने बताया कि हमारा धान बरबाद हो रहा है. पैक्स जाते हैं तो कहा जाता है कि बागबाड़ी जाइये. प्रखंड क्रय केंद्र पर […]

प्रतिनिधिसबौर: प्रखंड में पैक्सों में धान की खरीदारी नहीं होने से किसानों में आक्रोश गहराता जा रहा है. सोमवार को किसान राजा राम मंडल, उपेंद्र यादव, प्रेम मंडल, देवेंद्र मंडल, सुदामा मंडल ने बताया कि हमारा धान बरबाद हो रहा है. पैक्स जाते हैं तो कहा जाता है कि बागबाड़ी जाइये. प्रखंड क्रय केंद्र पर आते हैं तो कहा जा रहा है कि गोदाम में जगह नहीं है. वहां धान ले जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. जगह जगह पैसा देना होता है और कर्मचारी तौल करने में मनमानी करता है. आखिर हमलोग कहां जाये. घर पर आने वाला व्यापारी औने पौने दाम पर बेचने कह रहा है. सबौर किसान मजदूर संघर्ष समिति के बाबूलाल पोद्दार ने कहा यदि प्रशासन हमारे किसानों से धान नहीं खरीदता है तो हमलोग मजबूर होकर प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें