21.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

जन्मोत्सव को लेकर सजा राणी सती का दरबार

राणी सती दादी का जन्मोत्सव आजसंवाददाता,भागलपुर.श्री दादीजी सेवा समिति की ओर से रविवार को दोपहर एक बजे चुनिहारी टोला स्थित श्री राणी सती मंदिर में राणी सती दादी का जन्मोत्सव मनाया जायेगा. उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी चांद झुनझुनवाला ने दी. दोपहर एक बजे मनोज बड़बडि़या एंड पार्टी की ओर से मंगल पाठ होगा. इस दौरान […]

राणी सती दादी का जन्मोत्सव आजसंवाददाता,भागलपुर.श्री दादीजी सेवा समिति की ओर से रविवार को दोपहर एक बजे चुनिहारी टोला स्थित श्री राणी सती मंदिर में राणी सती दादी का जन्मोत्सव मनाया जायेगा. उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी चांद झुनझुनवाला ने दी. दोपहर एक बजे मनोज बड़बडि़या एंड पार्टी की ओर से मंगल पाठ होगा. इस दौरान मां जगदंबा के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका दिखायी जायेगी. तीन बजे महापौर दीपक भुवानियां व महिला सदस्यों द्वारा 51 किलो के मेवा का केक काटा जायेगा. महिला दादी भक्तों द्वारा डांडिया, गजरा उत्सव, चुनरी उत्सव, मंगल उत्सव एवं फूलों की विशेष होली होगी. मां जगदंबा को 56 प्रकार के व्यंजन का भोग लगाया जायेगा. मंदिर परिसर स्थित भगवान शिव का महाभिषेक 108 किलो दूध से होगा. सचिव ओम प्रकाश कनोडिया ने बताया कि जन्मोत्सव की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. भक्तों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी. मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें