नेट उत्तीर्ण छात्र जायेंगे हाइकोर्ट

भागलपुर : राष्ट्रीय मानवाधिकार प्रतिष्ठान की ओर से नेट उत्तीर्ण विद्यार्थियों के साथ सोमवार को बैठक हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए सरकार की ओर से बनायी गयी नियमावली नेट उत्तीर्ण छात्रों के हित में नहीं है. लिहाजा वे हक के लिए हाइकोर्ट जायेंगे. नेट उत्तीर्ण सभी […]
भागलपुर : राष्ट्रीय मानवाधिकार प्रतिष्ठान की ओर से नेट उत्तीर्ण विद्यार्थियों के साथ सोमवार को बैठक हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए सरकार की ओर से बनायी गयी नियमावली नेट उत्तीर्ण छात्रों के हित में नहीं है. लिहाजा वे हक के लिए हाइकोर्ट जायेंगे. नेट उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को एकजुट होने की बैठक में अपील की गयी.
प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय सचिव डॉ ज्योतिंद्र चौधरी ने कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के सचिव आरके चौहान ने एक जून 2009 को यह घोषणा की थी कि लेक्चरर के रूप में नियुक्ति के लिए नेट अनिवार्य है, लेकिन बिहार सरकार ने नेट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को एक भी अधिमानता अंक नहीं दिया है, जो न्यायोचित नहीं है. अगर पीएचडी 2009 नेट उत्तीर्णता का विकल्प माना गया, तो नेट के लिए भी 10 अंक की अधिमानता मिलनी ही चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




