दूल्हे को खींच ले जाने लगी प्रेमिका, भिड़े बराती-सराती
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Nov 2019 2:51 AM (IST)
विज्ञापन

भागलपुर : बूढ़ानाथ मोहल्ला स्थित एक धर्मशाला में हो रही शादी के दौरान सोमवार देर रात हाइ वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया. देखते ही देखते शादी समारोह रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. लोग एक दूसरे पर लात-घूंसे और कुर्सियां बरसाने लगे. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और […]
विज्ञापन
भागलपुर : बूढ़ानाथ मोहल्ला स्थित एक धर्मशाला में हो रही शादी के दौरान सोमवार देर रात हाइ वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया. देखते ही देखते शादी समारोह रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. लोग एक दूसरे पर लात-घूंसे और कुर्सियां बरसाने लगे. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और सारा माजरा समझने के बाद अचानक दूल्हे को हथकड़ी लगा अपने साथ लेकर चली गयी. साथ ही लड़के के साथ एक अन्य महिला को भी थाना लाया गया.
हालांकि पुलिस ने केवल महिला से पूछताछ की. इधर, वधू के पिता ने भी देर रात ही जोगसर थाना पहुंच दूल्हा, उसके पिता और भाई के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज करायी. जोगसर थाना क्षेत्र के बूढ़ानाथ मोहल्ला स्थित रत्ती काली मंदिर के पास रहने वाले गंगा प्रसाद राय के बेटे अशोक राय उर्फ राजेश कुमार राय की शादी मुंगेर जिले के बरियापुर स्थित कुमारपुर गांव निवासी मुखदेव मंडल की बेटी सुमन कुमारी से बूढ़ानाथ स्थित एक निजी धर्मशाला में होनी थी.
इसी बीच अचानक सखीचंद घाट निवासी कंचन देवी नामक महिला अपने छह बच्चों को लेकर शादी समारोह में पहुंच गयी. मौके पर पहुंचते ही उसने दूल्हा राजेश के गले से वरमाला खींच कर तोड़ दिया और उसका हाथ पकड़ उसे खींच कर ले जाने लगी. माजरा देख सब भौचक्के रह गये. पूछने पर कंचन देवी ने बताया कि राजेश और वह पिछले कई सालों से एक दूसरे से प्यार करते हैं और उन्होंने अपने घर में ही शादी कर ली है. देखते ही देखते शादी समारोह में मारपीट शुरू हो गयी. वधू पक्ष ने उन्हें ठगे जाने का आरोप लगा वर पक्ष के लोगों की पिटाई शुरू कर दी, जिसके बाद वर पक्ष के लोग वधू पक्ष पर कुर्सियां बरसाने लगे.
कंचन देवी पहले से है शादीशुदा, दिल्ली में रह कर मजदूरी करता है पति : कंचन देवी ने बताया कि उसकी शादी सखीचंद घाट मोहल्ले के ही रहने वाले एक व्यक्ति से सालों पहले हुई थी. उस पति से उसके छह बच्चे भी हैं. पर उसका पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है. जबकि पत्नी और बच्चे सखीचंद घाट स्थित घर पर रहते हैं.
कंचन ने बताया कि कुछ साल पूर्व ही उसकी मुलाकात राजेश से हुई थी और उन दोनों के बीच प्रेम शुरू हो गया. कुछ दिनों बाद ही राजेश ने घर में ही उसके मांग में सिंदूर भर कर शादी कर ली और जिंदगीभर साथ निभाने का वादा किया. लेकिन राजेश उसे धोखा देकर शादी रचाने लगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




