बंद घर में पड़ी है रिटायर्ड बीएओ के इकलौते बेटे की लाश, आज पहुंचेंगे परिजन

भागलपुर : तिलकामांझी थाना क्षेत्र के लाल बाग स्थित एक मकान में रिटायर्ड प्रखंड कृषि पदाधिकारी (बीएओ) आरके मिश्रा के 34 वर्षीय इकलौते बेटे दिव्य ओंकार का शव संदिग्ध हालत में मिला. शव को देखने और उससे आ रही दुर्गंध से अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की मौत बुधवार रात को ही हो […]
भागलपुर : तिलकामांझी थाना क्षेत्र के लाल बाग स्थित एक मकान में रिटायर्ड प्रखंड कृषि पदाधिकारी (बीएओ) आरके मिश्रा के 34 वर्षीय इकलौते बेटे दिव्य ओंकार का शव संदिग्ध हालत में मिला. शव को देखने और उससे आ रही दुर्गंध से अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की मौत बुधवार रात को ही हो चुकी है.
घटना की जानकारी पाकर तिलकामांझी के प्रभारी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सत्येंद्र प्रसाद सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. सिटी डीएसपी राजवंश सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचेऔर लोगों से पूछताछ की. जहां पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार ने परिजनों के भागलपुर पहुंचने के बाद घर का दरवाजा तोड़कर शव को निकालने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




