दौड़ने लगी छोटी गाड़ियां शहर काे जाम से जल्द राहत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
भागलपुर : अब वह दिन दूर नहीं, जब शहर का जाम बाइपास पर शिफ्ट होगा. काम तेजी से चल रहा है. इसके बचे हुए 155 मीटर हिस्से में सड़क लगभग बन कर तैयार है. हंसडीहा मार्ग पर स्थित व्हीकल अंडरपास (वीओपी) के एक ओर का सर्विस रोड बना दिया गया है, तो दूसरी ओर कुछ […]
विज्ञापन
भागलपुर : अब वह दिन दूर नहीं, जब शहर का जाम बाइपास पर शिफ्ट होगा. काम तेजी से चल रहा है. इसके बचे हुए 155 मीटर हिस्से में सड़क लगभग बन कर तैयार है. हंसडीहा मार्ग पर स्थित व्हीकल अंडरपास (वीओपी) के एक ओर का सर्विस रोड बना दिया गया है, तो दूसरी ओर कुछ मीटर में काम के बाद यह भी बन कर तैयार हो जायेगा. हालांकि, अभी वीओपी के पूरब का अप्रोच रोड निर्माणाधीन है. मगर, मिट्टी भरा दिया गया है, जिसे रोड रोलर से समतल किया जा रहा है.
आपके शहर में
विज्ञापन
अगले दो-तीन दिन में गिट्टी, मोरंग व डस्ट मिश्रित सामग्रियां, फिर इस पर अलकतरा का काम कराने के साथ यह भी पूरा हो जायेगा. तब केवल रह जायेगा खुटाहा आरओबी से हंसडीहा मार्ग स्थित वीओपी के बीच कुछ जगह पर सर्विस रोड बनने के लिए. लेकिन सभी प्वाइंट पर काम तेजी से हो रहा है, जो यह एक साथ पूरा होगा. इस वजह से एनएच विभाग ने दावा कर दिया है कि 15 जून से पहले बाइपास पूरा होगा.
बाइपास नहीं, यह कहलायेगा एनएच 80 : जीरोमाइल से लेकर दोगच्छी के बीच लगभग 16.73 किमी लंबी रोड बाइपास नहीं, यह एनएच 80 कहलायेगा. इस बात की पुष्टि एनएच के अधिकारी ने भी की है. इसके लिए जगह-जगह साइन बोर्ड भी लगा दिया गया है, जिस पर एनएच 80 लिखा है. अधिकारी ने बताया कि यह रोड लेफ्ट आउट पर्सन है, जो एनएच 80 में डिक्लियर होगा.
देखने के लिए आते हैं लोग, होते हैं खुश, सरपट दौड़ते हैं गाड़ियां
155 मीटर में सड़क बनने के साथ इस जीरोमाइल से दोगच्छी के बीच गाड़ियां दौड़ने लगी हैं. केवल हंसडीह मार्ग पर स्थित वीओपी के अप्रोच रोड निर्माणाधीन से गाड़ियां का ठहराव होता है, लेकिन सर्विस रोड के बन जाने से वह भी आसानी से पार हो जा रहा है.
हालांकि, भारी वाहनों के आवागमन पर रोक के लिए कुछ जगहों पर पत्थर रख रोड ब्लॉक कर दिया गया है. ताकि, निर्माण कार्य में व्यावधान न आये. मगर, जैसे ही खुटाहा आरओबी और हंसडीहा मार्ग स्थित वीओपी के बीच कनेक्टिविटी वर्क पूरी हो जायेगी, वैसे ही इसे आवागमन के लिए हटा लिया जायेगा. जिससे कि गाड़ियां गुजर सकें.
10 जून तक स्ट्रीट लाइट व टॉल प्लाजा का काम हो जायेगा पूरा : स्थायी बाइपास पर स्ट्रीट लाइट और टॉल प्लाजा का काम 10 जून तक पूरा होगा. इसका काम तेजी से चल रहा है. इधर, बायपास से सटे लिंक व सर्विस रोड के किनारे भी रोशनी की व्यवस्था रहेगी.
किलाेमीटर माइल स्टोन और सूचक बोर्ड का काम हुआ फाइनल
बाइपास पर किलोमीटर माइल स्टोन लगा दिया गया है. केवल इस पर किमी लिखना बाकी है. वहीं, पूरे बाइपास में रोड सेफ्टी, ट्रैफिक, दिशा सूचक आदि बोर्ड भी लगाने का काम को पूरा कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन