आंधी संग उड़ी पूरे शहर की बिजली
भागलपुर : शनिवार दोपहर आयी आंधी शहर की बिजली उड़ा ले गयी. करीब दो दर्जन फीडरों से बिजली आपूर्ति ठप होने से देर शाम तक शहर के लोग परेशान रहे. आंधी थमने के बाद बिजली कर्मचारी लाइनों को दुरुस्त करने में जुटे रहे. बावजूद, इसके अधिकांश इलाकों में देर रात तक अंधेरा कायम रहा. आंधी […]
भागलपुर : शनिवार दोपहर आयी आंधी शहर की बिजली उड़ा ले गयी. करीब दो दर्जन फीडरों से बिजली आपूर्ति ठप होने से देर शाम तक शहर के लोग परेशान रहे. आंधी थमने के बाद बिजली कर्मचारी लाइनों को दुरुस्त करने में जुटे रहे. बावजूद, इसके अधिकांश इलाकों में देर रात तक अंधेरा कायम रहा.
आपके शहर में
आंधी से तार से तार टकराने के कारण बरारी फीडर ब्रेकडाउन हुआ था. वहीं मायागंज के सभी फीडर को एहतियातन बंद किया गया, लेकिन आंधी थमने पर भी एक-दो फीडर चालू नहीं हो सका. घंटाघर फीडर की बिजली आंधी के बाद चालू तो हुआ, लेकिन देर रात तक ट्रिप करता रहा. यही हाल, दूसरे कई फीडरों की रही.
सबसे ज्यादा खराब स्थिति विक्रमशिला व मिरजानहाट फीडर की रही. आंधी के बाद भी खराबी के कारण घंटे बंद रह गयी. इधर, ग्रामीण क्षेत्र की लाइनों की पेट्रोलिंग देर शाम तक होती रही, जिससे कई गांव अंधेरे में डूबे रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए