थाना के सामने सीएसपी का ताला तोड़ दो लाख की चोरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
खरीक : खरीक थाना के गेट के सामने एसबीआइ के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) में गुरुवार की रात चोरी हो गयी. चोरों ने सीएसपी के मेन गेट का ताला खोल कर प्रवेश किया. अंदर लॉकर को बिना क्षति पहुंचाये खोला और उसमें रखे 2,12,740 (दो लाख 12 हजार 740 रुपये) उड़ा लिये. सीएसपी संचालक भागलपुर […]
विज्ञापन
खरीक : खरीक थाना के गेट के सामने एसबीआइ के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) में गुरुवार की रात चोरी हो गयी. चोरों ने सीएसपी के मेन गेट का ताला खोल कर प्रवेश किया. अंदर लॉकर को बिना क्षति पहुंचाये खोला और उसमें रखे 2,12,740 (दो लाख 12 हजार 740 रुपये) उड़ा लिये.
आपके शहर में
विज्ञापन
सीएसपी संचालक भागलपुर के आदमपुर निवासी आनंद कुमार देव ने शुक्रवार को खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस छानबीन कर रही है.
आनंद ने बताया कि गुरुवार को अन्य दिनों की तरह ही शाम के 5:30 बजे सीएसपी बंद कर मैं और दोनों कर्मी राकेश व गौरव अपने-अपने घर चले गये.
शुक्रवार की सुबह करीब 9:15 बजे गौरव ने मुझे मोबाइल पर सूचना दी कि कार्यालय का मेन गेट खुला है और उसका ताला गायब है. मैं उस वक्त भागलपुर में था. आनन-फानन में मैं वहां से निकला.
एक घंटे में कार्यालय पहुंचा तो देखा कि लॉकर से 2,12,740 रुपये गायब हैं. इसके अलावा अन्य तरह की क्षति नहीं हुई थी. लाॅकर के ऊपर ही लैपटॉप था और उसके नीचे बोरे में तकरीबन 10 हजार रुपये के सिक्के रखे थे.
उसे चोरों ने हाथ नहीं लगाया. अन्य दस्तावेज भी सही सलामत थे. सीएसपी संचालक ने नवगछिया एसपी निधि रानी को फोन पर घटना की सूचना दी. एसपी ने उन्हें प्राथमिकी दर्ज कराने को कहा. व्यवसायियों ने शुक्रवार को आपस में बैठक कर निर्णय लिया कि एसपी से मिलकर सुरक्षा की मांग की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन