केस नहीं उठाया तो चलायी गोली

नवगछिया : थाना क्षेत्र के नयाटोला में एक महिला के साथ दो लोगों ने मारपीट की और धमकी देते हुए गोली चलायी इस बाबत मनोज मंडल की पत्नी सरिता देवी ने नवगछिया थाने में आवेदन दिया है. उसने बेतिया जिला के निवासी रवींद्र कुमार चौधरी व नवगछिया के नयाटोला निवासी विकास कुमार साह को आरोपित […]
नवगछिया : थाना क्षेत्र के नयाटोला में एक महिला के साथ दो लोगों ने मारपीट की और धमकी देते हुए गोली चलायी इस बाबत मनोज मंडल की पत्नी सरिता देवी ने नवगछिया थाने में आवेदन दिया है. उसने बेतिया जिला के निवासी रवींद्र कुमार चौधरी व नवगछिया के नयाटोला निवासी विकास कुमार साह को आरोपित बनाया है.
सरिता देवी ने आवेदन में कहा है कि वह बुधवार को दिन के 12:30 बजे घर से दुकान जा रही थी. रवींद्र चौधरी व विकास ने उसके सामने बाइक लगा दी और गाली गलौज करने लगे. वे पूर्व में दर्ज कराये गये केस उठाने के लिए धमकी देने लगे. इसी दौरान रवींद्र ने जान से मारने की नीयत से पिस्तौल निकाल कर गोली चला दी. वह किसी तरह जान बचाकर भागी. पति के साथ मैं थाने गयी तो इधर दोनों आरोपित पिस्तौल लेकर मेरे घर पर भी पहुंच गये और गाली-गलौज करने लगे. महिला ने कहा कि वे लोग किसी भी समय मेरे परिवार को नुकसान पहुंचा सकते हैं. उसने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लागायी. पुलिस छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










