रांची एक्स. का परिचालन शुरू, 90% सीटें फुल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Mar 2019 1:57 AM
भागलपुर : लंबे समय के बाद रांची एक्सप्रेस का परिचालन शनिवार से शुरू हो गया है. यह ट्रेन राइट टाइम रांची से खुली है, जो वाया किऊल रविवार को भागलपुर पहुंचेगी. भागलपुर से यह रविवार को रवाना होगी. भागलपुर से रवाना होने वाली इस ट्रेन में स्लीपर, एसी-टू व थ्री श्रेणी के टिकटों की बुकिंग […]
भागलपुर : लंबे समय के बाद रांची एक्सप्रेस का परिचालन शनिवार से शुरू हो गया है. यह ट्रेन राइट टाइम रांची से खुली है, जो वाया किऊल रविवार को भागलपुर पहुंचेगी. भागलपुर से यह रविवार को रवाना होगी. भागलपुर से रवाना होने वाली इस ट्रेन में स्लीपर, एसी-टू व थ्री श्रेणी के टिकटों की बुकिंग 90 फीसदी तक हो चुकी है.
स्लीपर में 51, थ्री-एसी में 15 व टू-एसी में आठ टिकटों की बुकिंग बाकी है. जो ट्रेन रवाना होने से चार घंटा पहले तक सभी टिकटों की बुकिंग होने की उम्मीद है. रांची एक्सप्रेस में स्लीपर के चार, थ्री-एसी व टू-एसी के एक-एक कोच है. प्रति कोच 72 सीट के हिसाब से 288 व थर्ड-एसी में 62 व टू-एसी में 48 सीट की उपलब्धता है. रांची से चल कर भागलपुर आ रही ट्रेन में भी 80 फीसदी सीटें भरी रही. रांची से खुलने के समय से चार घंटे पहले तक स्लीपर में 51, थ्री-एसी में 8 व टू-एसी में 28 सीटें बुकिंग बाकी रह गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










