भागलपुर : बाइपास चालू होने के बाद शहर में नहीं चलेंगे ट्रक : एसएसपी

भागलपुर : गुरुवार को निर्माणाधीन बाइपास और चम्पानाला पुल निरीक्षण के बाद वापस लौटे एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि दोनों स्थलों के निरीक्षण के दौरान अभियंताओं और निर्माण कराने वाले कंपनी के अधिकारियों से निर्माण की गति और अवधि की विस्तृत जानकारी ली गयी है. जिसके आधार पर भागलपुर पुलिस और प्रशासन ट्रैफिक व्यवस्था […]
भागलपुर : गुरुवार को निर्माणाधीन बाइपास और चम्पानाला पुल निरीक्षण के बाद वापस लौटे एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि दोनों स्थलों के निरीक्षण के दौरान अभियंताओं और निर्माण कराने वाले कंपनी के अधिकारियों से निर्माण की गति और अवधि की विस्तृत जानकारी ली गयी है.
जिसके आधार पर भागलपुर पुलिस और प्रशासन ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर अपनी तैयारी करेगी. निर्माणाधीन चम्पानाला पुल के अभियंताओं ने बताया है कि आगामी 15 मार्च को पुल का निर्माण पूरा कर लिया जायेगा. उससे पहले 5 मार्च को ही पुल और पहुंच पथ को परिचालन के लिये तैयार कर लिया जायेगा.
बाइपास के निरीक्षण के दौरान दोगच्छी से लेकर सेंट टेरेसा तक सभी अधिकारियों ने अपनी गाड़ी से ही बाइपास पर गये थे. जिसमें देखा गया कि कुछ जगहों पर अभी निर्माण कार्य बाकी है. अभियंताओं और बाइपास निर्माण कराने वाली कंपनी के अधिकारियों ने उन्हें मार्च के अंत तक बाइपास का निर्माण पूरा कर उसे परिचालन के लिये तैयार करने का आश्वासन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










