भागलपुर : दूध व दही बाजार से हुए गायब, तिल की मांग बढ़ी

Updated at : 15 Jan 2019 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर  : दूध व दही बाजार से हुए गायब, तिल की मांग बढ़ी

भागलपुर : जिले के सभी स्थानों पर सोमवार को पारंपरिक तरीके से मकर संक्रांति का त्योहार मनाया गया. हालांकि उदया तिथि के अनुसार मंगलवार कोमकर संक्रांति का त्योहार है. फिर भी चारों तरफ मकर संक्रांति का श्रद्धा और उल्लास देखा गया. विभिन्न स्थानों पर लोग गरीबों को श्रद्धा के साथ भोजन कराने और वस्त्र व […]

विज्ञापन
भागलपुर : जिले के सभी स्थानों पर सोमवार को पारंपरिक तरीके से मकर संक्रांति का त्योहार मनाया गया. हालांकि उदया तिथि के अनुसार मंगलवार कोमकर संक्रांति का त्योहार है. फिर भी चारों तरफ मकर संक्रांति का श्रद्धा और उल्लास देखा गया. विभिन्न स्थानों पर लोग गरीबों को श्रद्धा के साथ भोजन कराने और वस्त्र व पैसे दान करने में लगे रहे.
मंदिरों में दही-चूड़ा व खिचड़ी का भंडारा
बूढ़ानाथ मंदिर एवं शिव शक्ति मंदिर में सुबह दही-चूड़ा का भंडारा हुआ, तो रात्रि में खिचड़ी का भोज हुआ. इसमें स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ मंदिर के पुजारी व सेवक शामिल हुए. बूढ़ानाथ मंदिर में प्रबंधक बाल्मिकी सिंह, उप प्रबंधक दीपक सिंह ने संचालन किया, तो शिवशक्ति मंदिर में महंत अरुण बाबा ने संचालन किया.
मकर संक्रांति पर भगवान मधुसूदन की पूजा-अर्चना करने व पापहरणी तालाब में स्नान करना शुभ मानते हुए जिले के सैकड़ों लोग बौंसी जाने वाली ट्रेन व अन्य गाड़ियों से मंदार हिल पहुंचे. साथ ही पारंपरिक बौंसी मेला देखने को लेकर उत्साह दिखा. इस कारण उस रूट में जाने वाली गाड़ियों में यात्रियों की भीड़ देखी गयी.
परिवार संग की पतंगबाजी, व्यंजन का आनंद लिया
कई स्थानों पर मकर संक्रांति को लेकर युवाओं ने पार्क, उद्यान व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पिकनिक मनाया. नदी के किनारे, पहाड़ी क्षेत्र व घर से बाहर दही-चूड़ा, तिलकुट, तिलवा व लाई का भोजन किया और पतंग उड़ा कर मस्ती की.
अधिकांश लोग परिवार के साथ मिल कर घर में ही अपने इस्ट देव की पूजा-अर्चना के बाद साथ मिल कर मकर संक्रांति का व्यंजन दही चूड़ा, तिलकुट, तिलवा, लाई व विभिन्न प्रकार की सब्जी का आनंद लिया.
ठंड के कारण गंगा तट पर कम दिखे श्रद्धालु
प्रात: से ही विभिन्न गंगा तटों बरारी सीढ़ी घाट, एसएम कॉलेज सीढ़ी घाट, मुसहरी घाट, पुल घाट आदि पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया. हालांकि ठंड होने के कारण गंगा तटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ कम दिखी.
श्रद्धालु गंगा तट पर स्नान करने के बाद दीप प्रज्वलित कर गंगा में दीपदान कर रहे थे, तो कई श्रद्धालु गरीबों को कंबल, पैसे, तिल, चूड़ा व अंग वस्त्र दान कर रहे थे. इसके बाद श्रद्धालु आसपास के मंदिरों बूढ़ानाथ, शिव शक्ति मंदिर, कुपेश्वर नाथ, भूत नाथ आदि में भी प्रात: से ही पूजा करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन