हड़बड़ी में नहीं, निर्णय लेने में लगे हैं दो महीने 10 दिन : कमिश्नर

Updated at : 14 Jan 2019 7:35 AM (IST)
विज्ञापन
हड़बड़ी में नहीं, निर्णय लेने में लगे हैं दो महीने 10 दिन : कमिश्नर

भागलपुर : भागलपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड के अध्यक्ष सह प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने कहा कि टेंडर रद्द कर सरकार से जांच कराने का निर्णय हड़बड़ी में नहीं लिया गया है. इसमें दो महीने 10 का समय लगा है. वे खुद इंजीनियर हैं. उन्हें मालूम है क्यूसीबीएस क्या होता है. कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को […]

विज्ञापन
भागलपुर : भागलपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड के अध्यक्ष सह प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने कहा कि टेंडर रद्द कर सरकार से जांच कराने का निर्णय हड़बड़ी में नहीं लिया गया है. इसमें दो महीने 10 का समय लगा है. वे खुद इंजीनियर हैं. उन्हें मालूम है क्यूसीबीएस क्या होता है.
कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को अच्छी तरह से जानते हैं. उन्होंने बताया कि सारे रिकॉर्ड को सील कर जांच करने सरकार को भेज रहे हैं. निगरानी से भी जांच करायेंगे. वैसे भी सारे निर्णय पर सीइओ सह नगर आयुक्त का भी हस्ताक्षर है.
उन्हें यह बताना चाहिए कि गत 24 दिसंबर को नगर विकास एवं आवास विभाग ने टेंडर पर मना क्यों कर दिया था. टेंडर में 72 करोड़ ज्यादा की राशि का उल्लेख किया गया है.
पूरे मामले से सरकार को मौखिक जानकारी भी दे दी गयी थी. जहां तक इंटरफेयर की बात है, तो उन्होंने खुद से कोई फाइल नहीं मंगवायी है. यह तो नियम ही है कि सीइओ गलत करेंगे, तो अध्यक्ष देखेंगे. अध्यक्ष गड़बड़ करेंगे, तो सरकार देखेगी. जांच से पहले दंडित करने की बात पर प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि पीडीएमसी के लोग सरकारी कर्मी नहीं हैं, जो उन्हें दंडित करने से पहले शो-कॉज करें, जांच करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन