भागलपुर : धरती पर आये प्रभु यीशु, मसीही समाज की ओर से प्रभु यीशु के जन्म पर की विशेष प्रार्थना आज

Updated at : 25 Dec 2018 7:40 AM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर :  धरती पर आये प्रभु यीशु, मसीही समाज की ओर से प्रभु यीशु के जन्म पर की विशेष प्रार्थना आज

भागलपुर : जिले के विभिन्न स्थानों पर सोमवार को मध्य रात्रि में धूमधाम से प्रभु यीशु के धरती पर आने पर मसीही समाज के लोगों में खुशियां छा गयी. खुशी में मसीही समाज के लोग झूम उठे और माता मरियम के सामने प्रार्थना की. मंगलवार को क्रिसमस डे पर उत्सव मनायेंगे. चर्चों में क्रिसमस को […]

विज्ञापन
भागलपुर : जिले के विभिन्न स्थानों पर सोमवार को मध्य रात्रि में धूमधाम से प्रभु यीशु के धरती पर आने पर मसीही समाज के लोगों में खुशियां छा गयी. खुशी में मसीही समाज के लोग झूम उठे और माता मरियम के सामने प्रार्थना की. मंगलवार को क्रिसमस डे पर उत्सव मनायेंगे.
चर्चों में क्रिसमस को ले दिखा उत्साह. इसे लेकर शहर के दोनों चर्च घंटा घर स्थित क्राइस्ट चर्च एवं कचहरी चौक स्थित संत बेनेडिक्ट चर्च में भव्य सजावट की गयी थी, तो साहेबगंज स्थित कटरी ड्रेल चर्च में श्रद्धालुओं की भी भीड़ उमड़ी.
बिशप सुनायेंगे प्रभु यीशु का संदेश. घंटाघर स्थित क्राइस्ट चर्च के कोषाध्यक्ष जेके झा ने बताया कि सुबह नौ बजे विशेष प्रार्थना सभा होगी. इस दौरान विशप पीपी मरांडी प्रभु यीशु का संदेश सुनायेंगे. इसके बाद सभी लोगों ने क्रिसमस की मुबारक बाद देंगे.
मोमबत्ती जला कर किया प्रेयर. संत बेनेडिक्ट चर्च में फादर थॉमस के संचालन में मसीही समाज के लोगों ने माता मरियम के सामने मोमबत्ती जला कर प्रेयर किया. यहां पर भी मंगलवार को क्रिसमस डे मनाया जायेगा. सेंट जेवियर्स चर्च, नरगा की ओर से शाम कैरोल भ्रमण दल निकला.
बड़ी संख्या में ईसाई धर्मावलंबी नाचते-झूमते हुए मसीही गीत गाया. वे प्रभु यीशु के आने की खुशी मना रहे थे. रात 11:30 में विशेष प्रार्थना सभा हुई. घरों में लोगों ने क्रिसमस ट्री और छोटी चरनी बना कर सजाया था.
दंडाधिकारी व पुलिस की प्रतिनियुक्ति. सदर अनुमंडल पदाधिकारी आशीष नारायण ने क्रिसमस के अवसर पर विभिन्न चर्च व चौक पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की है.
मुक्तिदाता हैं प्रभु यीशु
क्राइस्ट चर्च में पादरी फ्रांसिस हांसदा की अगुवाई में रात्रि 11:30 बजे यीशु मसीह की मध्य रात्रि आराधना हुई. आराधना के बाद प्रभु यीशु के संदेश को सुनाया. संदेश में कहा कि आज के दिन ही ईसा मसीह का जन्म मध्य रात्रि में हुआ था. मदर मरियम ने उनको जन्म दिया. वे पवित्र आत्मा द्वारा उनके गर्भ में आये.
इस मौके पर सचिव जेपी सिंह, जयंत झा, अभिनव, मेघा, रीता, अपूर्वा झा, डॉ जेके झा, प्रवीण, रिंकु, नवीन आदि उपस्थित थे.
क्रिसमस व न्यू इयर को ले होटल व लॉज में चेकिंग
आतंकवादी संगठन आइएसआइएस के द्वारा भागलपुर समेत पांच जिलों में क्रिसमस और न्यू इयर के दौरान हिंसक घटना को अंजाम देने की धमकी को लेकर भागलपुर पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है.
अलर्ट को लेकर एसएसपी के निर्देश पर जिलाभर में सभी थानाध्यक्षों को देर रात अपने अपने क्षेत्र में मौजूद होटलों और लॉज की चेकिंग की गयी. इस दौरान रजिस्टर और होटलों में रुकने वाले अतिथियों का प्रमाण पत्र चेक किया गया.
इधर अलर्ट को लेकर शहर के सभी गिरिजाघरों और मिशनरी स्कूलों के आसपास पुलिस फोर्स की तैनाती की गयी थी. जिसमें पुरुष और महिला बल शामिल थे. एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि अलर्ट को लेकर हर संभव सतर्कता बरती जा रही है. वहीं क्रिसमस के दिन ज्यादा भीड़ भाड़ रहने वाले जगहों पर विशेष बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन