स्मार्ट सिटी योजना: 38 जगहों पर बनेंगे हाइटेक शौचालय

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Oct 2018 4:23 AM

विज्ञापन

भागलपुर : वर्तमान में स्मार्ट सिटी के लिए तैयार हो रही योजना को धरातल पर उतारने से पहले सारी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. स्मार्ट सिटी योजना से तिलकामांझी एरिया में बनाये गये स्मार्ट यूरिनल बिना रख-रखाव के टूटने लगे हैं, तो कुछ के समान टूट कर गायब हो गये. इस यूरिनल में न […]

विज्ञापन
भागलपुर : वर्तमान में स्मार्ट सिटी के लिए तैयार हो रही योजना को धरातल पर उतारने से पहले सारी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. स्मार्ट सिटी योजना से तिलकामांझी एरिया में बनाये गये स्मार्ट यूरिनल बिना रख-रखाव के टूटने लगे हैं, तो कुछ के समान टूट कर गायब हो गये. इस यूरिनल में न तो पानी की व्यवस्था थी, न ही केयरटेकर की.
अब शहर में 38 स्थानों पर बनने वाले स्मार्ट हाइटेक शौचालय के निर्माण को लेकर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से पूरी तैयारी की जा रही है. मंगलवार को नगर आयुक्त सह स्मार्ट सिटी के सीइओ श्याम बिहारी मीणा ने पीडीएमसी के टीम लीडर के साथ बैठक कर इस योजना को प्रोजेक्टर पर देखा और इसके बारे में जानकारी दी. नगर आयुक्त ने बताया कि इस माह टेंडर कर दिया जायेगा. शौचालय के मेंटेनेंस के लिए केयर टेकर रखा जायेगा.
होल्डिंग टैक्स की कमी पर बोले नगर आयुक्त, एक से दो माह में हो जायेगी स्थिति सामान्य: चेक और स्वैप मशीन से होल्डिंग टैक्स वसूली में निगम को हर दिन टैक्स की वसूली कम हो रही है. टैक्स वसूली की कमी पर नगर आयुक्त श्याम बिहारी मीणा ने कहा कि अभी थोड़ी बहुत परेशानी हो रही है,लेकिन यह स्थिति सामान्य हो जायेगी. आने वाले दिनों में पहले जैसी स्थिति हो जायेगी.
सम्राट अशोक भवन के कार्य को लेकर मेयर ने कार्यपालक अभियंता से की बात : निगम परिसर में बन रहे सम्राट अशोक भवन के कार्य स्थिति को जानने मंगलवार को मेयर सीमा साहा ने निगम के कार्यपालक सह डूडा के कार्यपालक अभियंता को निगम कार्यालय बुलाया. उन्होंने इस चल रहे कार्य के बारे में जानकारी ली. मेयर ने कहा कि हो रहे कार्य की पूरी जानकारी मांगी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन