शुक्रवार से सूखे पेड़ों की कटाई शुरू करेगा वन विभाग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Sep 2018 3:42 AM
भागलपुर : मंगलवार को एसडीओ कार्यालय के बगल में सूखे पेड़ के गिरने से दो लोगों की मौत के बाद गहरी नींद में सोये वन विभाग की नींद खुली है. नींद अभी भी नहीं खुलती, लेकिन जिला प्रशासन के कड़े रुख के बाद कार्रवाई की आशंका से नींद खुली. बुधवार को वन विभाग के रेंजर […]
भागलपुर : मंगलवार को एसडीओ कार्यालय के बगल में सूखे पेड़ के गिरने से दो लोगों की मौत के बाद गहरी नींद में सोये वन विभाग की नींद खुली है. नींद अभी भी नहीं खुलती, लेकिन जिला प्रशासन के कड़े रुख के बाद कार्रवाई की आशंका से नींद खुली. बुधवार को वन विभाग के रेंजर वीके सिंह ने कहा कि शुक्रवार से सूखे पेड़ों की कटाई शुरू हो जायेगी. उन्होंने बताया कि नेशनल हाइवे और स्टेट हाइवे के सड़क किनारे सूखे पेड़ों की कटाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि शहर के सड़क किनारे सभी सूखे पेड़ काटे जायेंगे. वहीं हरे पेड़ जिसकी टहनी गिरनेवाली है उसकी भी छंटाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










